Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amazing Places in India: रात होते ही चमक उठती हैं भारत की ये जगहें, जादुई अनुभव के लिए जरूर करें एक्सप्लोर

Amazing Places in India पर्यटन के लिए भारत भी दुनियाभर में काफी मशहूर देश है। यहां हर साल कई लोग अलग-अलग जगह घूमने आते हैं। अगर आप भी भारत में कुछ जादुई अनुभव करना चाहते हैं तो भारत की इन पांच जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sun, 05 Mar 2023 04:12 PM (IST)
Hero Image
रात के अंधेरे में चमकती हैं भारत की ये जगहें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Amazing Places in India: भारत हमेशा से ही अपनी विविधता के लिए दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र रहा है। अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए मशहूर भारत पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां घूमने लायक कोई ऐसी जगह हैं, जिसे देखने देश-विदेश से लोग हर साल यहां आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी जगह भी हैं, जो अंधेरे में रोशन होती हैं। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, भारत की पांच ऐसे जगहों के बारे में जो रात में चमकती हैं।

पुरुषवाणी गांव, महाराष्ट्र

अगर अब रात को जगमगाते नजारे देखना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित पुरुषवाणी गांव जा सकते हैं। यहां लाखों की संख्या में जुगनू रात में इकट्ठा होकर गांव को अपनी रोशनी से जगमग आ देते हैं। इन जुगनू को देखने के लिए हर साल में एक विशेष मेला भी लगता है। मई और जून के महीनों में इस गांव में जुगनू की चमक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

जुहू बीच, महाराष्ट्र

मुंबई का जुहू बीच पर्यटन की दृष्टि से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप रात में चमकता हुआ समुद्र देखना चाहते हैं, तो यहां नवंबर से जनवरी के बीच जरूर जाएं। इस दौरान यहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां समुद्र में नोक्टिलुका स्किनटिलन्स के कारण रात के समय समुद्र की लहरें नीले रंगे की चमकती है। नोक्टिलुका स्किनटिलन्स एक विशेष खरपतवार, जिन्हें माइक्रोस्कोपिक मरीन प्लांट भी कहा जाता है।

बेताल्बतिम बीच, गोवा

जगमगाते बीच का नजारा सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि गोवा में भी देखने को मिलता है। दरअसल, यहां मौजूद बेताल्बतिम बीच भी अंधेरे में चमकता है। अपनी प्राचीन सफेद रेत के लिए मशहूर इस बीच को रात में देखने को अपना एक अलग ही मजा आता है। इसके अलावा यहां डॉल्फिन की चहल कदमी और डूबते सूरज का दिलखश नजारा आपका दिल जीत लेंगे।

पश्चिमी जयंतिया हिल्स, मेघालय

मेघालय स्थित पश्चिमी जयंतिया हिल्स अपनी ‘इलेक्ट्रिक मशरूम’ के लिए काफी मशहूर है। ये इलेक्ट्रिक मशरूम जीनस रोरिडोमाइसेस की एक नई प्रजाति हैं, जिसे स्थानीय लोग जंगलों में नेविगेट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यहां मौजूद ये मशरूम रात में समय अपने प्रकाश से आसपास के पूरे माहौल को जगमगा देते हैं।

मट्टू बीच, कर्नाटक

अगर आप रात में चमकने वाले बीच को देखना चाहते हैं, तो कर्नाटक के मट्टू बीच जा सकते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो यहां मौजूद नोक्टिलुका स्किनटिलन्स नाम के सूक्ष्मजीव की वजह से समुद्र रात में चमकता है। यह बीच सूर्यास्त, पिकनिक और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक बढ़िया जगह है।

Picture Courtesy: Freepik