Move to Jagran APP

Tourists Places: वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये 6 महाद्वीप, आज ही करें अपने डेस्टिनेशन में शामिल

अक्सर लोग घूमने के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं। लेकिन पर्यटन के मामले में भारत भी दुनियाभर में काफी मशहूर है। अगर आप भी वेकेशन के लिए किसी खूबसूरत जगह जाने का मन बना रहे हैं तो भारत के इन महाद्वीप में छुट्टियां बिता सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Mon, 13 Feb 2023 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2023 05:04 PM (IST)
वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं ये 6 आइलैंड

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tourists Places: रोज की भागदौड़ और कामकाज के प्रेशर से राहत पाने के लिए लोग अक्सर वेकेशन प्लान करते हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे घूमना पसंद न हो। जब भी घूमने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग विदेश जाने की प्लानिंग करने लगते हैं। लेकिन पर्यटन के लिहाज से भारत भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। खूबसूरती, कला और संस्कृति से भरपूर भारत में हर मौसम के अनुरूप टूरिस्ट प्लेसेस उपलब्ध है। अगर आप रोज की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताने के लिए वेकेशन प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे देश के कुछ ऐसे आईलैंड्स के बारे में, जहां आप न सिर्फ अपना वेकेशन एंजॉय कर सकते हैं, बल्कि सुकून के कुछ पल भी बता सकते हैं।

लक्षद्वीप

कई सारे छोटे और बड़े आइलैंड्स से मिलकर बना लक्षद्वीप वेकेशन के लिए एक परफेक्ट जगह साबित होगी। अरब सागर में मौजूद यह द्वीप अपने खजूर और नारियल के पेड़ों काफी मशहूर है। आप यहां मरीन म्यूजियम, उजरा मस्जिद, मिनिकॉय आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। वेकेशन के साथ ही लक्षद्वीप एक बढ़िया हनीमून डेस्टिनेशन भी साबित होगा।

मुनरो आइलैंड

केरल के कोल्लम से करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुनरो आइलैंड भी छुट्टियों के लिए एक परफेक्ट जगह साबित होगी। 8 द्वीपों से बना यह आइलैंड मुनरो थुरूथ के नाम से भी जाना जाता है। इस आइलैंड का नाम ब्रिटिश अफसर कर्नल जॉन मुनरो के नाम पर रखा गया है। अगर आप हिस्टोरिकल प्लेसेस के शौकीन हैं, तो इस आइलैंड में अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

माजुली आइलैंड

अगर आप कल्चर को जानने के शौकीन हैं, तो माजुली आइलैंड में अपना वेकेशन प्लान कर सकते हैं। इस आइलैंड पर आप न सिर्फ शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं,बल्कि आपको यहां असम के कल्चर नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। यह महाद्वीप ब्रह्मपुत्र नदी का एक हिस्सा है, जहां आप नार्थ ईस्ट के लजीज पकवानों का लुफ्त उठा सकते हैं

हैवलॉक आइलैंड

अंडमान के आइलैंड दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। हनीमून के साथ ही लोग यहां सीजनल वेकेशन के लिए भी पहुंचते हैं। अंडमान के इन्हीं आइलैंड्स में से एक हैवलॉक आइलैंड भी वेकेशन के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। पोर्ट ब्लेयर से करीब 55 किलोमीटर की दूरी मौजूद इस आइलैंड का नाम भी ब्रिटिश जनरल हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है। आप यहां स्वादिष्ट सी-फूड के साथ ही राधा नगर तट की वाइट सैंड और एलीफैंट तट का आनंद उठा सकते हैं।

सेंट मेरीज आइलैंड

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सेंट मेरीज आइलैंड इसके लिए बढ़िया होगा। कर्नाटक के इस आइलैंड के बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं। यहां सफेद रेत और ब्लू वॉटर लोगों का दिल जीत लेते हैं।

निकोबार

करीब 920 किलोमीटर के एरिया में फैला निकोबार आइलैंड भी अपनी खूबसूरती के लिए देश-विदेश में काफी मशहूर है। अगर आप नेचर लवर है, तो यह आइलैंड आपके लिए बिल्कुल फिट होगा। जंगलों से घिरे इस आइलैंड में लहरों की आवाज आपको काफी सुकून देगी।

Picture Courtesy: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.