Move to Jagran APP

Shirdi Sai Mandir: पहली बार साई दर्शन के लिए जा रहे हैं शिरडी, तो जान लें ये जरूरी बातें

Shirdi Sai Mandir शिरडी का साईं मंदिर काफी लोकप्रिय है। यहां हर साल भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित है। साईं मंदिर देश के खूबसूरत मंदिरों में से एक है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Tue, 28 Feb 2023 12:49 PM (IST)
Hero Image
Shirdi Sai Mandir: पहली बार साई दर्शन के लिए जा रहे हैं शिरडी, तो जानें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Shirdi Sai Mandir: शिरडी का साईं मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है, यहां सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है। महाराष्ट्र में स्थित शिरडी प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां साईं मंदिर से जुड़े और कई मंदिर भी हैं। मान्यता है कि साईं बाबा अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। कोई भी भक्त साईं के दरबार से खाली हाथ नहीं लौटता है, यहां सभी की मन्नतें पूरी होती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sai Darshan Shirdi (@saidarshanshirdi)

किसी भी जगह जाने से पहले दिमाग में कई तरह के सवाल उठते हैं। अगर आप भी पहली बार साईं दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आपको बताएंगे कि शिरडी कैसे पहुंचे, कहां ठहरें और दर्शन करने का सही समय। आइए जानते हैं।

शिरडी जाने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। आप अपने सुविधा के अनुसार ट्रेन, फ्लाइट, टैक्सी या कैब आदि से जा सकते हैं। साईं मंदिर से रेलवे स्टेशन 10 किमी दूरी पर है। चाहें तो आप ट्रांसपोर्ट बस के जरिए भी शिरडी जा सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sai Darshan Shirdi (@saidarshanshirdi)

शिरडी में ठहरने के लिए होटल की भी कोई कमी नहीं है। आपको यहां कम बजट में भी होटल मिल जाएंगे। साईं मंदिर के एरिया में आपको अच्छा और साफ-सुथरा होटल मिल सकते हैं। यहां साईं बाबा के नाम पर ट्रस्ट भी है, आप इस जगह भी ठहर सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sai Darshan Shirdi (@saidarshanshirdi)

वैसे तो आप साल में कभी भी साईं दर्शन के लिए जा सकते हैं, लेकिन खासतौर पर अक्टूबर से मार्च सबसे सही समय माना जाता है। अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं, तो सोमवार या शुक्रवार के दिन जा सकते हैं। यहां हर गुरुवार को साईं बाबा की पालकी निकाली जाती है, इस दिन भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। आप साई दर्शन के ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप @online.sai.org.in शिरडी दर्शन के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Picture Courtesy: Instagram/saidarshanshirdi