Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Luxury Trains In India: रॉयल अंदाज में करना चाहते हैं भारत की सैर, तो इन टॉप 5 लग्जरी ट्रेन से करें यात्रा

Luxury Trains In India पैलेस ऑन व्हील्स की गिनती लग्जरी ट्रेनों में होती है। इस ट्रेन की शुरुआत साल 1982 में हुई थी। उस समय से यह ट्रेन सेवा में है। साल 2009 में पैलेस ऑन व्हील्स की सेवा और सुविधा में विशेष बदलाव किया गया।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 14 Feb 2023 03:50 PM (IST)
Hero Image
Luxury Trains: रॉयल अंदाज में करना चाहते हैं भारत की सैर, तो इन टॉप 5 लग्जरी ट्रेन से करें यात्रा

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Luxury Trains In India: फरवरी और मार्च का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। इन दोनों महीनों में मौसम बहुत सुहाना रहता है। इसके लिए लोग फरवरी और मार्च के महीने में घूमने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में भारत भ्रमण की सोच रहे हैं और ये यात्रा रॉयल अंदाज में करना चाहते हैं, तो आप 5 लग्जरी ट्रेन का चयन कर सकते हैं। आइए, लग्जरी ट्रेन के बारे में जानते हैं-

Palace on Wheels

पैलेस ऑन व्हील्स की गिनती लग्जरी ट्रेनों में होती है। इस ट्रेन की शुरुआत साल 1982 में हुई थी। उस समय से यह ट्रेन सेवा में है। साल 2009 में पैलेस ऑन व्हील्स की सेवा और सुविधा में विशेष बदलाव किया गया। साल 2010 में पैलेस ऑन व्हील्स को सबसे आरामदायक रेलगाड़ियों की सूची में चौथा स्थान मिला था। यह ट्रेन सुविधा और सेवा के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ट्रेन में 14 कोच हैं। इनके नाम रजवाड़ों पर रखा गया है। इस ट्रेन में सफर शुल्क 5 लाख से 10 लाख मध्य है। यह दिल्ली से राजस्थान जाती है। इस दौरान ट्रेन मुख्य जगहों पर रूकती है।

Maharajas’ Express

अगर आप रॉयल अंदाज में रेल की यात्रा करना चाहते हैं, तो महाराजा एक्सप्रेस से जरूर सफर करें। इसमें वाईफाई, लाइव टीवी, मिनी बार, एयर कंडीशनिंग शाही भोजन समेत कई विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाती हैं. इस ट्रेन का किराया भी 5 लाख से प्रारंभ होकर 20 लाख रुपये तक है। ये ट्रेन दिल्ली से आगरा जाती है।

The Royal Orient

अगर आप बजट में रहकर शाही सवारी करना चाहते हैं, तो रॉयल ओरिएंट परफेक्ट ट्रेन है। इस ट्रेन का किराया महज 1 लाख से लेकर डेढ़ लाख के बीच है। राजपूत रजवाड़ों के लिए ट्रेन चलाई गई थी। द रॉयल ओरिएंट दिल्ली से अहमदाबाद जाती है। इसमें खाने पीने समेत अन्य विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाती हैं।

The Golden Chariot

गोल्डन चेरियट को कर्नाटक के गौरव के रूप में जाना जाता है। इस ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाती है। गोल्डन चेरियट का नाम हंपी के प्रसिद्ध विट्ठल मंदिर के नाम पर रखा गया है। इसमें 19 कोच हैं। वहीं, ट्रेन में विश्व स्तरीय रेस्तरां और बार है। इसके अलावा, ट्रेन में जिम और स्पा सेंटर भी है। ये कर्नाटक से गोवा तक जाती है। ट्रेन का किराया 3 लाख से लेकर 6 लाख रुपये तक हैं।

The Deccan Odyssey

इन ट्रेनों के अलावा आप The Deccan Odyssey में शाही अंदाज में भारत भ्रमण कर सकते हैं। इसकी ट्रेन की खूबसूरती देखने लायक है। ट्रेन के अंदर फर्नीचर का काम किया हुआ है। ट्रेन का किराया 5 लाख से लेकर 12 रुपये तक हैं। इस ट्रेन से आप राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की सैर कर सकते हैं।