Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Travel Tips: यात्रा के दौरान सेहतमंद रहने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Travel Tips सूखे मेवे सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। खासकर खजूर खाने से शरीर में शक्ति का संचार होता है। साथ ही फूड पॉइजनिंग का खतरा भी नहीं रहता है। अक्सर लोग यात्रा के दौरान स्ट्रीट फ़ूड खाना पसंद करते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Sat, 10 Sep 2022 11:07 AM (IST)
Hero Image
Travel Tips: यात्रा के दौरान सेहतमंद रहने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Travel Tips: त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाते हैं। इसके लिए पूरी तैयारी की जाती है। लोग जाने से लेकर घर तक वापस आने का पूरा इंतजाम करते हैं। हालांकि, जब बात यात्रा के दौरान सेहत की आती है, तो लोग लापरवाह हो जाते हैं। इस बारे में उनका कहना रहता है कि घर पर तो सेहत का पूरा ख्याल रखते हैं। वेकेशन पर खुलकर जीना चाहिए। किसी प्रकार की पाबंदी नहीं लगानी चाहिए। अगर आप भी इस तरह सोचते हैं, तो सोच में बदलाव की जरूरत है। जब कभी यात्रा के लिए जाएं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें-

पानी खूब पिएं

ट्रेकिंग और वॉकिंग के चलते यात्रा के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में थकान और कमजोरी हो सकती है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर हायड्रेट रहता है।

ड्राई फ्रूट्स कैरी करें

सूखे मेवे सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।खासकर, खजूर खाने से शरीर में शक्ति का संचार होता है। साथ ही फूड पॉइजनिंग का खतरा भी नहीं रहता है। अक्सर लोग यात्रा के दौरान स्ट्रीट फ़ूड खाना पसंद करते हैं। इससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए अपने साथ सूखे मेवे जरूर ले जाएं।

ताजे फल खाएं

यात्रा के दौरान सेहतमंद रहने के लिए हमेशा ताजे फल का सेवन करें। आप कैरी भी कर सकते हैं। इसके अलावा, यात्रा के दौरान गुजरने वाले मार्केट से भी फल खरीद सकते हैं। ताजे फलों के सेवन से आप सेहतमंद रहेंगे।

स्ट्रीट फ़ूड खाने से करें परहेज

यात्रा में भूलकर भी स्ट्रीट और ऑयली फ़ूड का सेवन न करें। तली भुनी चीजों के सेवन से आपका हाजमा बिगड़ सकता है। इससे यात्रा में परेशानी हो सकती है। इसके लिए सात्विक भोजन करें।