Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kerala Famous Food: केरल के ये लज़ीज जायके, आपकी यात्रा को बना देंगे और भी यादगार

Kerala Famous Food केरल आकर्षक पर्यटक स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप घूमने के साथ-साथ खाने के भी शौकीन हैं तो केरल जा सकते हैं। आज आपको केरल के स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताएंगे।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 09 Feb 2023 01:51 PM (IST)
Hero Image
Kerala Famous Food:केरल के इन मशहूर खाने का लें स्वाद

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kerala Famous Food: हर साल देश और दुनिया से लाखों लोग केरल घूमने आते हैं। प्रकृति से समृद्ध यह राज्य बहुत ही अद्भुत है। केरल में आपको कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक, धार्मिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। केरल में आप घूमने के साथ-साथ लज़ीज व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। जी हां, आज आपको इस लेख में केरल के मशहूर डिश के बारे में बताएंगे। आइए जानें...

1.अप्पम

अप्पम केरल का मशहूर नाश्ता है। इसे बनाने के लिए कच्चे चावल और नारियल का दूध आदि का इस्तेमाल किया जाता है। यह पैनकेक की तरह होता है। जिसे चावल के घोल से तैयार किया जाता है। यह काफी नरम और स्पंजी होता है। केरल के लोग इसे करी के साथ खाना ज्यादा पसंद करते हैं। अप्पम को कई तरह की सब्जियां या चिकन से भी तैयार किया जाता है।

2.नूल्प्पम

नूल्प्पम को इडियप्पम भी कहा जाता है। यह चावल के आटे से तैयार किया जाता है। इस डिश की खासियत है कि भाप में पकाया जाता है। अगर आप केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नूल्प्पम का स्वाद जरूर लें। लोग इसे एग करी के साथ खाना पसंद करते हैं।

4.सांबर

सांबर को अलग-अलग सब्जियों और दालों के साथ तैयार किया जाता है। इसमें कई तरह के मसाले जैसे-जीरा पाउडर, हल्दी, धनिया का प्रयोग किया जाता है। गर्म सांबर के साथ डोसा का मजा ले सकते हैं।

5.पुट्टू

पुट्टु को चावल का आटा, पानी और नमक से तैयार किया जाता है। यह नाश्ते के लिए बेहतरीन रेसिपी है। दिन की शुरुआत आप इस नाश्ते के साथ कर सकते हैं। अगर आप हेवी ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं, तो पुट्टु का चुनाव कर सकते हैं।

6.सध्या

सध्या केरल के शाकाहारी व्यंजनों में प्रमुख है। अगर आपको खट्टा, मीठा खाना पसंद है, तो सध्या जरूर चखें। खासतौर पर त्योहार में इस व्यंजन को बनाया जाता है।

Picture Courtesy: Freepik