Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशखबरी! कम बजट में विदेश घूमने का सपना होगा सच, बस इस ट्रैवल गाइड से कुछ हजार में कर पाएंगे Langkawi की सैर

विदेश घूमने का सपना किसका नहीं होता लेकिन अक्सर हमारी सैलरी हमें इसकी इजाजत नहीं देती है। ऐसे में कई लोगों का विदेश जाने का सपना अधूरा ही रह जाता है। ऐसे में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां आप कम पैसों में विदेश की सैर कर सकते हैं। मलेशिया का Langkawi इन्हीं में से एक है जो इन दिनों टूरिस्ट्स के बीच काफी पापुलर हो रहा है।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Wed, 31 Jul 2024 07:29 PM (IST)
Hero Image
इस ट्रैवल गाइड से लंकावी की सैर (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बात जब भी घूमने की आती है, तो लोगों के मन में सबसे पहले विदेश का ही ख्याल आता है। इंटरनेट और टीवी पर विदेशों की खूबसूरती देखने के बाद सभी का मन वहां जाने को करता है, लेकिन हमारी सैलरी हमें अपने इस सपने को पूरा करने की इजाजत नहीं देती है। अक्सर ज्यादा बजट की वजह से विदेश घूमने का सपना अधूरा रह जाता है और अपना मन मारना पड़ता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो विदेश घूमने का सपना रखते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको विदेश में स्थित एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जो बेहद खूबसूरत होने के साथ ही आपके बजट में भी है। यह एक खूबसूरत आयरलैंड है, जहां जानें के लिए मालदीव्स के आधे बजट में ही पूरी सैर कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं मलेशिया के लंकावी आयरलैंड की, जो अपनी बेशुमार सुंदरता की वजह से इन दिनों दुनियाभर में टूरिस्ट्स के बीच पॉपुलर हो रहा है। आइए जानते हैं यहां जाने के लिए जरूरी सभी बातों के बारे में-

यह भी पढ़ें-  Monsoon में घूमने के साथ एडवेंचर भी करना है ट्राई, तो मध्य प्रदेश है इसके लिए बेहतरीन जगह

इसलिए खास है लंकावी

अंडमान सागर के नीले पानी में बसा, लंकावी मलेशिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर 99 द्वीपों से बना एक आकर्षक और बेहद खूबसूरत द्वीपसमूह है। यहां मौजूद पहाड़ियां, पेड़-पौधे, सफेद रेत वाले समुद्र तट और क्रिस्टल क्लियर पानी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यह आयरलैंड रोमांच प्रेमियों के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी काफी बढ़िया है, जो रोज भी भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं।

12 महीने सुहाना होता है मौसम

लंकावी का क्लाइमेट ट्रॉपिकल है और पूरे साल यहां का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां पर बोली जाने वाली आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन काफी लोग यहां इंग्लिश भी बोलते हैं, खासकर टूरिस्ट प्लेस में। यहां की करंसी Malaysian Ringgit (MYR) है। यहां कार्ड का भी इस्तेमाल आराम से किया जा सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप कुआलालुंपुर से करंसी भी एक्सचेंज करा लें। साथ ही यहां जाते समय ध्यान रखें कि धार्मिक स्थलों पर स्थानीय रीति-रिवाजों का सम्मान करें और शालीन कपड़े पहनें।

इन एक्टिविटीज का ले सकते हैं मजा

आप यहां अपने बजट के मुताबिक रहने के लिए शानदार रिसॉर्ट्स बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां, जंगल ट्रेक, खूबसूरत सनसेट, ढेर सारे जीव-जंतु आदि से भी रूबरू हो सकते हैं। साथ ही यहां मौजूद पेंटाई सेनंग, तंजुंग रुह, पेंटाई तेंगाह और पेंटाई कोक जैसे खूबसूरत समुद्र तट भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं। साथ ही यहां पर स्काई ब्रिज, मैंग्रोव टूअर, आयरलैंड हॉपिंग, सनसेट क्रूज, जेट स्कीइंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। साथ ही स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और पैरासेलिंग जैसी वॉटर एक्टिविटीज का भी मजा उठा सकते हैं।

जाने के लिए किराया

यहां पहुंचने के लिए आप दिल्ली से मलेशिया के कुआलालुंपुर (केएल) तक की फ्लाइट ले सकते हैं। इसके लिए राउंट ट्रिप आपको 18 से 20 हजार के बीच पड़ेगी, जो अलग-अलग एयरलाइन्स के मुताबिक कम ज्यादा हो सकती है। कुआलालंपुर पहुंचने के बाद आप 1 घंटे की उड़ान लेकर लंकावी पहुंच सकते हैं। कुआलालंपुर से लंकावी तक की फ्लाइट के लिए आपको 4000-5000 रुपए चुकाने होंगे।

ये बातें भी जानना जरूरी

  • घूमने का सबसे अच्छा समय- नवंबर-मार्च या अप्रैल-जुलाई।
  • वीजा- दिसंबर, 2024 तक भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंटी।
  • ट्रांसपोर्टेशन- यहां पर स्कूटर का किराया प्रतिदिन 600 रुपए है।
  • खानपान- अच्छे भारतीय रेस्टोरेंट में सभी व्यंजन उपलब्ध हैं।
  • ट्रांसपोर्ट एप्स- एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए ग्रैब का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें-  Monsoon में कोडाइकनाल घूमने का बना सकते हैं प्लान, दोगुनी हो जाती है यहां की खूबसूरती