Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Famous Dargah In India: पाना चाहते हैं सूफी संतों का आशीर्वाद, तो इन दरगाह में जरूर टेक आएं मत्था

Famous Dargah In India अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं तो सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती का आशीर्वाद पाने राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ दरगाह जरूर जाएं। 13वीं सदी के सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती दार्शनिक भी थे। इस दरगाह का निर्माण 1236 में किया गया था।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 16 Feb 2023 04:13 PM (IST)
Hero Image
Famous Dargah In India: पाना चाहते हैं सूफी संतों का आशीर्वाद, तो इन दरगाह में जरूर टेक आएं मत्था

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Famous Dargah In India: इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि 15 वीं शताब्दी भक्ति काल का समय था। वहीं, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार, भक्ति काल 14वीं सदी से लेकर 16 वीं सदी तक रहा है। इस दौरान सभी धर्मों का उत्थान हुआ है। इस दौरान तुलसीदास, सूरदास, रैदास, मीरा, कबीर आदि सगुन और निर्गुण भक्ति के संत का उदय हुआ था। इसके अलावा, कई सूफी संत भी भारत में आकर बसे। इन सूफी संतों की स्मृति में कई दरगाह बनाए गए हैं। आज भी दरगाह अवस्थित हैं। अगर आप भी सूफी संतों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इन दरगाह में मत्था टेकने जरूर जाएं। आइए जानते हैं-

हाजी अली दरगाह

अगर आप घूमने के लिए मुंबई जाने वाले हैं या मुंबई में हैं, तो सूफी संत सैय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी का आशीर्वाद पाने हाजी अली दरगाह जरूर जाएं। यह दरगाह सन 1431 में हाजी अली की स्मृति में बनाया गया था। इतिहासकारों की मानें तो हाजी अली उज्बेकिस्तान से पूरी दुनिया भ्रमण कर भारत आए थे।

अजमेर शरीफ

अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं, तो सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती का आशीर्वाद पाने राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ दरगाह जरूर जाएं। 13वीं सदी के सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती दार्शनिक भी थे। इस दरगाह का निर्माण 1236 में किया गया था। अजमेर शरीफ दरगाह अजमेर रेलवे स्टेशन से महज 2 किलोमीटर पर स्थित है। अजमेर शरीफ में लोगों की बड़ी श्रद्धा है। इसके लिए सालों भर श्रद्धालु ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर आते हैं।

निजामुद्दीन दरगाह

अगर आप दिल्ली में हैं, तो सूफी संत शेख निजामुद्दीन औलिया के दरगाह पर मत्था टेकने जा सकते हैं। सन 1325 में निजामुद्दीन दरगाह की स्थापना की गई। उस समय से लेकर सन 1562 तक दरगाह का निर्माण कार्य होता रहा। निजामुद्दीन चिश्ती सभी धर्मों में लोकप्रिय रहे हैं। उनके कहने पर कई युद्ध रोके गए थे। अमीर खुसरो इनके परम शिष्य थे। इसके लिए दरगाह पर दो बार उर्स आयोजित किए जाते हैं।

पिरान कलियर शरीफ दरगाह

अगर आप देवों की भूमि उत्तराखंड जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सूफी संत का आशीर्वाद पाने पिरान कलियर शरीफ दरगाह जरूर जाएं। स्थानीय लोगों का दरगाह में बड़ी अटूट श्रद्धा है। ऐसा कहा जाता है कि पिरान कलियर शरीफ दरगाह पर दुआएं जरूर कबूल होती हैं। यह दरगाह हरिद्वार से 25 किलोमीटर दूर रुड़की में है। 

हज़रतबल दरगाह

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। साथ ही विभिन्न धर्मों के कई प्रमुख स्थल हैं। इनमें एक हजरतबल दरगाह है। आप सूफी संत से आशीर्वाद दर पर जा सकते हैं। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों का हजरतबल दरगाह में अटूट श्रद्धा है।