Move to Jagran APP

Patna Famous Dishes: सर्दियों में घूमने जाएं पटना, और इन फेमस डिशेज़ का लें आनंद

Patna Famous Dishes इस शहर में देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। यह शहर अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मनमोह लेता है। आप सर्दियों के दौरान पटना घूमने आएं तो इन मशहूर पकवानों का स्वाद लेना न भूलें।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Sat, 07 Jan 2023 01:31 PM (IST)
Hero Image
Patna Famous Dishes: इन डिशेज का स्वाद लेने के लिए सर्दियों में बनाएं पटना घूमने का प्लान
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Patna Famous Dishes: आप विंटर वेकेशन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो बिहार की राजधानी पटना की सैर कर सकते हैं। यह शहर गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। आप यहां कई मशहूर तीर्थ स्थल का दर्शन कर सकते हैं। बोधगया, वैशाली, केसरिया आदि तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। पटना में हनुमान मंदिर काफी फेमस है, यहां भक्तों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। अगर आप इतिहास प्रेमी है, तो भी यह शहर आपके लिए परफेक्ट है। इस शहर में सर्दियों के दौरान लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं, आइए जानें पटना के मशहूर डिशेज के बारे में...

मटर का निमोना

आप इस पारंपरिक पकवान का स्वाद ले सकते हैं। यह डिश हरी मटर से तैयार की जाती है।  हरी मटर को ग्राइंड कर निमोना तैयार किया जाता है। इसमें कई तरह के मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में गरमागरम पराठे के साथ निमोना का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

लिट्टी-चोखा

आप पटना में सड़क किनारे उपले में बने हुए लिट्टी-चोखा का आनंद ले सकते हैं। वैसे लिट्टी-चोखा आपको हर जगह मिल जाएगी, लेकिन पटना की बात ही कुछ अलग है, यहां आपको एक अलग ही स्वाद मिलेगा। यह लिट्टी गेहूं के आटे से तैयार की जाती है, इसमें चने का सत्तू भरा जाता है। आलू, टमाटर, बैगन को आग में पकाकर चोखा तैयार किया जाता है।

खाजा

खाजा स्नैक्स आइटम है। आप इसे शाम या सुबह इसे नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इसे मैदा और चीनी से तैयार किया जाता है। इसे डीप फ्राई किया जाता है।

काले चने की घुगनी

काले चने की घुगनी पटना का स्वादिष्ट और मशहूर स्ट्रीट फूड हैं। लोग पूड़ी-कचौड़ी या लिट्टी के साथ भी काले चने की धुगनी खाना बहुत पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए प्याज, टमाटर और कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वाद के साथ सेहतमंद भी है।

Pic credit- freepik