Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir: आप भी बना रहे हैं श्रीराम जन्मभूमि जाने का प्लान, तो मंदिर ही नहीं इन जगहों की भी करें सैर

Ayodhya Ram Mandir पूरा देश इस समय राममय नजर आ रहा है। हर तरफ राम नाम गूंज रहा है। लगभग 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। ऐसे में कई लोग अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी यहां राम दर्शन के लिए जा रहे हैं तो इन जगहों की भी सैर कर सकते हैं।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Published: Fri, 19 Jan 2024 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2024 12:50 PM (IST)
सिर्फ राम मंदिर ही नहीं अयोध्या में ये भी हैं घूमने की जगह

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ayodhya Ram Mandir: पूरा देश इस समय राम नाम का जाप कर रहा है। हर तरफ राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। वर्षों के संघर्ष और इंतजार के बाद आखिरकार राम जन्मभूमि अयोध्या पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस खास और ऐतिहासिक मौके का साक्षी बनने के मकसद से कई लोग अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। इसके अलावा कई लोग बाद में भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे।

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके बड़े आएगा। आप भी देश के किसी कोने से अयोध्या पहुंच रहे होंगे। ऐसे में इतनी दूर आने के बाद सिर्फ एक जगह घूमना सही नहीं, तो अगर आप भी अयोध्या के अपने ट्रिप को शानदार बनाना चाहते हैं, तो राम मंदिर के अलावा अयोध्या में इन जगहों की भी सैर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आप भी करना चाहते हैं रामलला के दर्शन, तो अयोध्या तक पहुंचने के लिए फॉलो करें ये रूट्स

हनुमान गढ़ी

अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी काफी मशहूर जगह हैं। यहां एक गुफा मौजूद है, जिसे लेकर ऐसी मान्यता है कि स्वयं राम भक्त हनुमान जी विराजते हैं। ऐसे में अगर आप अयोध्या में हैं, तो यहां जरूर जाएं। यहां जाकर आपको काफी शांति का अहसास होगा।

कनक भवन

राम मंदिर के अलावा अयोध्या का कनक भवन भी यहां का बेहतरीन और प्रसिद्ध मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्रीराम से विवाह के बाद महारानी कैकेयी ने देवी सीता को यह भवन उपहार में दिया गया था। यह भवन देवी सीता और भगवान राम का निजी महल है।

सरयू घाट

अगर आप अयोध्या गए हैं, तो सरयू घाट को देखे बिना वापस न लौटें। आपको यहां राम मंदिर के बाद सरयू घाट देखने जरूर जाना चाहिए। सरयू नदी के तट पर हर साल रामनवमी, दीपावली, विजयादशमी जैसे पर्व पर हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

तुलसी स्मारक भवन

अयोध्या में रामचरित मानस के रचयिता संत-कवि गोस्वामी तुलसीदास जी को समर्पित एक स्मारक भी मौजूद है। इसे तुलसी स्मारक भवन के नाम से जाना जाता है और यहां नियमित रूप से प्रार्थना, भक्ति संगीत और धार्मिक प्रवचन आयोजित किए जाते हैं। इतना ही नहीं इस भवन में मौजूद अयोध्या शोध संस्थान के पास गोस्वामी तुलसीदास की साहित्यिक रचनाओं का एक बड़ा भंडार भी है।

नागेश्वरनाथ मंदिर

राम मंदिर के दर्शन करने के बाद आप यहां मौजूद नागेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर को भगवान राम के पुत्र कुश ने बनवाया था। मान्यता है कि एक बाद जब कुश सरयू नदी में नहा रहे थे, तो उनका बाजूबंद खो गया और तब एक नाग कन्या को यह बाजूबंद मिला, जिसे कुश से प्रेम हो गया। वह एक शिवभक्त थी, जिसके लिए कुश ने यह मंदिर बनवाया था।

गुलाब बाड़ी

धार्मिक स्थलों के अलावा आप यहां प्राकृतिक सुंदरता का भी दीदार कर सकते हैं।

यहां मौजूद गुलाब बाड़ी शहर के सबसे सुंदर बगीचों में से एक है। यहां की हरियाली आपका मन मोह लेगी। 8वीं सदी में इस बगीचे में रंगीन गुलाब की कई किस्में लगाई गई थी। यहां पर अवध के तीसरे नवाब शुजा-उद-दौला और उनके परिजनों की समाधि भी मौजूद है।

मोती महल

आप अयोध्या में धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा ऐतिहासिक जगहों का दीदार भी कर सकते हैं। मोती महल इन्हीं में से एक है, जो फैजाबाद में स्थित एक स्मारक है, जिसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। मोती महल को कई लोग "पर्ल पैलेस" भी कहते हैं।

बहू बेगम का मकबरा

आप अयोध्या में राम मंदिर के अलावा कुछ खास देखना चाहते हैं, तो यहां मौजूद बहू-बेगम का मकबरे जा सकते हैं। इसे पूर्वांचल का ताजमहल कहा जाता है। अवध के तीसरे नवाब शुजाउद्दौला ने सैकड़ों साल पहले इसे अपनी पत्नी की याद में बनवाया था।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दर्शन के लिए जल्द इन 6 शहरों से शुरू होगी हवाई सेवा, खर्च करने होंगे इतने रुपए

Picture Courtesy: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.