Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kashmir Travel Tips: कश्मीर जा रहे हैं, तो ज़रूर करें इन 5 खूबसूरत जगहों का दीदार

Kashmir Travel Tips कश्मीर हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत घाटियां हैं। हरे-भरे जंगल और झीलों सहित कई ऐसे स्थल हैं जो आपके सफर को यादगार बना सकते है।

By Poonam MehtaEdited By: Updated: Tue, 05 Apr 2022 11:49 AM (IST)
Hero Image
Kashmir Travel Tips: कश्मीर की इन 5 जगहों पर जरूर घूमे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kashmir Travel Tips: कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना जाता है। कश्मीर इतना खूबसूरत है कि पूरे विश्व भर से लोग यहां घूमने आते हैं। हर किसी का सपना होता है कि वह कश्मीर की इन खूबसूरत वादियों का दीदार करें। यहां के बर्फीले पहाड़, खूबसूरत झीलें, शांत वातावरण इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस वक्त जिस तरह गर्मी बरस रही है। ऐसे में आप सुहाने मौसम का लुफ्त उठाने के लिए अपने दोस्तों या परिवार के साथ कश्मीर का एक ट्रिप प्लेन कर सकते हैं।

वैसे तो यहां घूमने-फिरने की जगहों की कमी नहीं है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां आपको ज़रूर जाना चाहिए।

बेताब घाटी

बेताब कश्मीर की एक खूबसूरत घाटी है, जहां का मौसम साल भर सुहावना बना रहता है। गर्मियों के दौरान यह एक आदर्श समर डेस्टिनेशन बन जाता है। साल के किसी भी महीने में आप यहां घूमने जा सकते हैं। यहां का शांत, हरा-भरा वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। प्रकृति की असल खूबसूरती आप यहां आकर देख सकते हैं।

शालीमार बाग

प्राचीन डल झील के तट पर स्थित, शालीमार बाग कश्मीर घाटी में सबसे बड़ा मुगल गार्डन है। इसे 'हाउस ऑफ लव' के रूप में भी जाना जाता है। बगीचे का डिज़ाइन पर्शियन 'चार बाग' पर आधारित है। शालीमार बाग का मुख्य आकर्षण 'चीनी खनास' है। इसे रात में तेल के लैंप से रोशन किया जाता है।

डल झील

डल झील, कश्मीर के मुकुट के नाम से लोकप्रिय है। यह कश्‍मीर में दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह झील 26 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। हिमालय की तलहटी में स्थित इस झील को शिकारा यानी लकड़ी की नाव और हाउसबोट के लिए जाना जाता है। पर्यटक यहां की हाउसबोट या शिकारा पर बैठ कर सूर्योदय का आंनद ले सकते हैं। यहां स्विमिंग, वॉटर सर्फिंग, कायाकिंग, एंगलिंग और कैनोइंग जैसे प्रमुख वॉटर गेम्‍स का भी मजा उठा सकते हैं।

गुलमर्ग

गुलमर्ग बेहत की खूबसूरत हिल स्टेशन है। जिसे हम फूलों के प्रदेश के नाम से भी जानते हैं। गुलमर्ग का सुहावना मौसम, शानदार परिदृश्य, फूलों से खिले बगीचे, देवदार के पेड़, खूबसूरत झीलें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। गुलमर्ग अपनी हरियाली और सौम्य वातावरण के कारण आज एक पिकनिक और कैम्पिंग स्पॉट बन गया है।

सोनमर्ग

सोनमर्ग कश्मीर के सब के लिए फेमस हिल स्टेशन है। इसे जम्मू-कश्मीर का दिल भी कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 2,730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सोनमर्ग काफी सुंदर है। यह पाइन पेड़ों से घिरा हुआ है।

picture courtesy: freepik