Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekend Getaways: वेकेशन पर महाराष्ट्र घूमने की है प्लानिंग, तो इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

Weekend Getaways चिपलून खूबसूरत शहर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में है। महाराष्ट्र और गोवा के मध्य नेशनल हाईवे 66 पर है। स्थानीय लोगों के लिए यह प्रमुख पर्यटन स्थल है। आप स्प्रिंग सीजन में घूमने के लिए चिपलून की सैर कर सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 02 Mar 2023 04:22 PM (IST)
Hero Image
Weekend Getaways: वेकेशन पर महाराष्ट्र घूमने की है प्लानिंग, तो इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weekend Getaways: फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग घूमने के लिए देश के भिन्न-भिन्न जगहों पर जाते हैं। इसके लिए देशभर में कई पिकनिक स्पॉट हैं। इनमें महाराष्ट्र की कई जगहें शामिल हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक महाराष्ट्र घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में महाराष्ट्र घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन जगहों की एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

बांदा

अगर आप वेकेशन पर महाराष्ट्र घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बांदा की सैर कर सकते हैं। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित है। बांदा तेरेखोल नदी के किनारे बसा है। यह महाराष्ट्र का अंतिम शहर है। इसके आगे गोवा है। आप अपने परिवारजनों के साथ बांदा घूमने जा सकते हैं।

दापोली

आप महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित दापोली की सैर कर सकते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन दरिया के किनारे स्थित है। दापोली को "मिनी महाबलेश्वर" भी कहा जाता है। आप दापोली में घूमने के लिए पन्हालेकाजी गुफाएं, सुवर्णदुर्ग, कनकदुर्ग किले, असदबाग, मुरुड समुद्र-तट, उन्हावरे आदि जगहों पर जा सकते हैं।

कास पठार

अगर आप मार्च के महीने में महाराष्ट्र घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कास पठार घूमने जा सकते हैं। यह खूबसूरत जगह महाराष्ट्र के सतारा जिले में है। पुणे शहर से कास पठार 140 किलोमीटर दूर है। यहां जैव विविधता वाला हॉटस्पॉट है। इसे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। आप कास घाटी में विभिन्न प्रकार के फूलों का दीदार कर सकते हैं।

चिपलून

यह खूबसूरत शहर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में है। महाराष्ट्र और गोवा के मध्य नेशनल हाईवे 66 पर है। स्थानीय लोगों के लिए यह प्रमुख पर्यटन स्थल है। आप स्प्रिंग सीजन में घूमने के लिए चिपलून की सैर कर सकते हैं। चिपलून महाराष्ट्र में बहने वाली वशिष्ठी नदी के किनारे स्थित है।

सांधण वैली

अगर आप महाराष्ट्र घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सांधण वैली जा सकते हैं। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध है। आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप के लिए सांधण वैली की सैर कर सकते हैं।