Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raksha Bandhan Getaways: रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के साथ बिताना चाहते हैं क्लालिटी टाइम, तो इन जगहों की करें सैर

Raksha Bandhan Getaways देशभर में इन दिनों रक्षाबंधन की धूम मची हुई है। भाई-बहन का यह त्योहार हर कोई धूमधाम से मनाता है। बदलते समय के साथ ही त्योहार मनाने का तरीका भी बदल चुका है। इस मौके पर अक्सर भाई-बहन बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इस अपने भाई-बहनों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों की सैर करें।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Tue, 29 Aug 2023 10:55 AM (IST)
Hero Image
राखी पर भाई-बहनों के साथ जाएं ये जगहें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raksha Bandhan Getaways: हर कोई बेसब्री से रक्षाबंधन का इंतजार कर रहा है। सावन महीने के बाद राखी के साथ ही हिंदू त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। भाई-बहन का यह पर्वभारत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों के लिए मौज-मस्ती करने, एक साथ घूमते हुए नई चीजें तलाशने और भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का एक शानदार मौका है।

ऐसे में अगर आप अपने कामकाज से ब्रेक लेकर छुट्टियों पर जाने का मन बना रहे हैं, तो कुछ ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां आप अपने भाई-बहनों के साथ जा सकते हैं। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों घूमने लायक कुछ जगहों के बारे में-

गोवा

गोवा भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और यह उन भाई-बहनों के लिए एकदम सही है, जो समुद्र तट, वॉटर स्पोर्ट्स और नाइटलाइफ पसंद करते हैं। आप यहां बागा बीच और कैलंगुट बीच जैसे विभिन्न समुद्र तटों को एक्सप्लोर कर सकते हैं और स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग और जेट-स्कीइंग जैसी वॉटर एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपने भाई-बहनों के साथ गोवा के स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे गोवा फिश करी, रोस ऑमलेट और गोवा विंदालू का आनंद भी ले सकते हैं।

जयपुर

गुलाबी शहर यानी पिंक सिटी जयपुर उन भाई-बहनों के लिए एक परफेक्ट जगह है जो संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला से प्यार करते हैं। आप यहां सिटी पैलेस, हवा महल, जंतर मंतर और नाहरगढ़ किला जैसी विभिन्न जगहों को देख सकते हैं। साथ ही आप यहां अपने भाई-बहनों के साथ प्याज़ कचौरी, राजस्थानी थाली और दाल बाटी चूरमा जैसे राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

ऋषिकेश

रोमांच और आध्यात्मिकता पसंद करने वाले भाई-बहनों के लिए ऋषिकेश एक बेहतरीन जगह है। आप यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, रॉक क्लाइंबिंग और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं। आप ऋषिकेश में विभिन्न मंदिरों और आश्रमों की यात्रा भी कर सकते हैं और गंगा नदी के तट पर शाम की गंगा आरती में भी भाग ले सकते हैं। साथ ही यहां क्लासिक मसाला चाय, आलू पूरी और छोले भटूरे आजमाना न भूलें।

आगरा

आगरा रक्षा बंधन पर घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है, जो इतिहास और वास्तुकला से प्यार करते हैं। आप ताज महल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी की यात्रा कर सकते हैं और यूनेस्को की इन विश्व धरोहर स्थलों की सुंदरता को निहार सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों के साथ आगरा के स्वादिष्ट मुगलई व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा, आगरा का पेठा, बेड़ई ​​और जलेबी और रबड़ी का कॉम्बो भी जरूर आजमाएं।

केरल

केरल उन भाई-बहनों के लिए एक परफेक्ट जगह है जो प्रकृति, वन्य जीवन और प्राकृतिक सुंदरता से प्यार करते हैं। आप यहां अल्लेप्पी के बैकवाटर, मुन्नार में मसाला बागान, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य और साइलेंट वैली नेशनल पार्क जैसे वन्यजीव अभयारण्यों की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप यहां इडली सांभर के अलावा आप अप्पम को स्टू, मीन वरुथथु (केरल स्टाइल फिश फ्राई) पुट्टू और कडाला करी आजमा सकते हैं।

Picture Courtesy: Freepik