Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Republic Day 2023: रिपब्लिक डे वीकेंड पर वेकेशन की हैं प्लानिंग, तो इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

Republic Day 2023 अगर आप वाइल्डलाइफ पसंद करते हैं तो रिपब्लिक डे वीकेंड पर घूमने के लिए बांधवगढ़ नेशनल पार्क जा सकते हैं। यह नेशल पार्क मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। आप बांधवगढ़ नेशनल पार्क में आप नीलगाय चिंकारा सियार हिरण समेत अनेक वन्य जीव हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 14 Jan 2023 09:00 AM (IST)
Hero Image
Republic Day 2023: रिपब्लिक डे वीकेंड पर वेकेशन की हैं प्लानिंग, तो इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Republic Day 2023: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश की राजधानी स्थित इंडिया गेट परेड कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्ग वीकेंड पर रहा है। इसके लिए लोग रिपब्लिक डे वीकेंड पर वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी रिपब्लिक डे पर घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

बांधवगढ़ नेशनल पार्क

अगर आप वाइल्डलाइफ पसंद करते हैं, तो रिपब्लिक डे वीकेंड पर घूमने के लिए बांधवगढ़ नेशनल पार्क जा सकते हैं। यह नेशल पार्क मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। आप बांधवगढ़ नेशनल पार्क में आप नीलगाय, चिंकारा, सियार, हिरण समेत अनेक वन्य जीव हैं। आप हाथी सफारी का आनंद उठा सकते हैं।

जबलपुर

आप बांधवगढ़ नेशनल पार्क के पास स्थित खूबसूरत शहर जबलपुर की सैर कर सकते हैं। यह खुबसुरत शहर मध्य प्रदेश में स्थित है। जबलपुर में घूमने के लिए कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। आप जबलपुर में घूमने के लिए रानी दुर्गावती का मदन महल, भेड़ाघाट, जमतरा घाट, बाजना मठ आदि जगहों पर जा सकते हैं।

गया

आप बिहार स्थित गया भी रिपब्लिक डे वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं। यह पवित्र नगरी बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए मक्का-मदीना के समतुल्य है। बड़ी संख्या में पर्यटक रोजाना गया आते हैं। आप गणतंत्र दिवस के मौके पर गया की सैर कर सकते हैं।

मंडावा

राजस्थान पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पर्यटन की शुरुआत राजस्थान से करते हैं। राजस्थान में घूमने के लिए जयपुर, जोधपुर, पुष्कर, जैसलमेर समेत प्रमुख स्थल हैं। इसके अलावा, आप रिपब्लिक डे वीकेंड पर घूमने के लिए मंडावा जा सकते हैं। मंडावा हवेली और किलों के लिए जाना जाता है।

भीमबेटका गुफा

आप गणतंत्र दिवस पर एडवेंचर ट्रिप के लिए भीमबेटका गुफा देखने जा सकते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। यह पर्यटन स्थल भोपाल से महज 45 किलोमीटर दूर है। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गुफा देखने जा सकते हैं।