Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कुछ दिन तो गुजारिए असम के जंगलों में, शहर जाना भूल जाएंगे

असम में कई फेमस राष्‍ट्रीय उद्यान है। आप यहां आकर शहरों की चकाचौंध भूल जंगलों में खो जाइए। ये हैं पांच प्रसिद्ध राष्‍ट्रीय उद्यान....

By Abhishek TiwariEdited By: Updated: Wed, 11 Oct 2017 03:54 PM (IST)
Hero Image
कुछ दिन तो गुजारिए असम के जंगलों में, शहर जाना भूल जाएंगे

1. मानस नेशनल पार्क

असम के गुवाहाटी में स्‍थित मानस नेशनल पार्क विश्‍व धरोहरों में शामिल है। हिमालय की तलहटी में स्‍थित इस अभयारण्‍य में दुर्लभ वन्‍य जीव पाए जाते हैं। जिसमें कि हेपीड खरगोश, गोल्‍डन लंगूर और पैगी हॉग शामिल हैं। इन्‍हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। 

2. ओरंग नेशनल पार्क

असम के शोणितपुर जिले में स्‍थित ओरंग नेशनल पार्क गैंडे के लिए जाना जाता है। यहां आपको काफी संख्‍या में गैंडे मिलेंगे। साल 1985 में इसको अभयारण्‍य घोषित किया गया। इसके बाद यहां पर पर्यटकों का तांता सा लगने लगा।

3. नमेरी नेशनल पार्क

असम के तेजपुर से करीब 35 किमी दूर स्‍थित है नमेरी नेशनल पार्क। यहां आपको हाथी देखने को मिल जाएंगे आप इनकी सवारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा पक्षियों से लगाव रखते हैं तो करीब 300 चिड़ियों की प्रजातियां यहां पाई जाती हैं।

4. काजीरंगा नेशनल पार्क

यह असम का सबसे बड़ा और मशहूर राष्‍ट्रीय उद्यान है। यह अभयारण्‍य एक सींग वाले गैंडा के लिए जाना जाता है। इसके अलावा पक्षियों व अन्‍य जीव-जंतुओं की तमाम प्रजातियां यहां देखने को मिल जाती हैं।

5. डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क

असम के डिब्रूगढ़ में स्‍थित सैखोवा नेशनल पार्क मुख्‍य रूप से सफेद पंखों वाले देवहंस के संरक्षण के लिए बनाया गया था। बाद में यह राष्‍ट्रीय उद्यान जंगली घोड़ों और चमकदार सफेद पंखों वाली बतख के रूप में प्रसिद्ध हो गया। यहां पक्षियों की करीब 350 से ज्‍यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।