Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Unknown Tourist Spots: बेहद खूबसूरत हैं भारत की ये 5 जगह, इस वेकेशन जरूर बनाएं घूमने का प्लान

भारत दुनियाभर में अपने पर्यटन के लिए काफी मशहूर है। यही वजह है कि यहां देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। मशहूर जगहों के अलावा यहां कुछ ऐसी प्लेसेस भी हैं जो कम लोकप्रिय हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की ऐसी ही कुछ कम पॉपुलर जगहों के बारे में-

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sat, 11 Feb 2023 02:04 PM (IST)
Hero Image
ये हैं भारत के 5 अननोन ट्रेवल डेस्टिनेशन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Unknown Tourist Spots: बीते कुछ दिनों से बढ़ते तापमान ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई है। कुछ ही दिनों में गर्मी का सीजन का शुरू होने वाला है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ ही लोगों की लाइफस्टाइल और दिनचर्या भी बदलने लगती है। गर्मी आते ही कई लोग चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए कहीं घूमने-फिरने का प्लान बनाने लगते हैं। समर वेकेशन पर घूमने के लिए लोग महीनों पहले योजनाएं बनाने लगते हैं। ऐसे में अगर इस गर्मी के मौसम में आप भी कहीं घूमने का विचार बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे भारत के कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में, जिसे शायद ही ज्यादा लोग जानते होंगे। भारत के यह अननोन डेस्टिनेशन भीड़भाड़ से दूर आपको शांति का अहसास कराएंगी। साथ ही आप कम बजट में इन जगहों का आनंद उठा पाएंगे।

कांताल हिल स्टेशन, उत्तराखंड

अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर उत्तराखंड में घूमने की कई सारी जगह मौजूद हैं। यहां कई ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं, जो देश ही नहीं बल्कि विदेश में काफी प्रसिद्ध हैं। लेकिन उत्तराखंड में स्थित कांताल हिल स्टेशन एक ऐसी जगह है, जिसके बारे काफी कम लोग भी जानते होंगे। यही वजह है कि यहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती है। ऐसे में आप यहां अपने परिवार या किसी खास के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

मौलिन्नोंग, मेघालय

मेघालय के खासी हिल्स जिले में स्थित मौलिन्नोंग के बेहद खूबसूरत गांव है। चारों तरफ हरियाली से घिरा होने की वजह से इस जगह को 'भगवान का बगीचा' भी कहा जाता है। खूबसूरत होने के साथ ही इस जगह की स्वच्छता भी देखने लायक है। अपनी इसी स्वच्छता की वजह से मौलिन्नोंग को एशिया का सबसे साफ गांव होने का अवॉर्ड भी मिल चुका है। लेकिन बीते कुछ समय से इस गांव को ट्रेवल डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

जवाई हिल्स, राजस्थान

कला, संस्कृति और खूबसूरती के लिए मशहूर राजस्थान दुनियाभर में पर्यटन के लिए काफी मशहूर है। राजस्थान में जवाई हिल्स भी घूमने के लिए परकेफ्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। घास के मैदान और पहाड़ियों से घिरी इस जगह में कई प्राकृतिक गुफाएं भी मौजूद हैं। साथ ही आप यहां रोमांचक सफारी का मजा ले सकते हैं।

गुरेज वैली, कश्मीर

अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाला कश्मीर आपको धरती पर स्वर्ग का अहसास कराता है। यहां पर दुनियाभर से पर्यटक घूमने आते हैं। अगर बात करें यहां की टूरिस्ट प्लेस की, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग जैसी जगहों का ही नाम आता है। लेकिन कश्मीर की गुरेज वैली भी किसी जन्नत से कम नहीं है। गुरेज वैली श्रीनगर से लगभग 123 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

डामरो, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश का डामरो भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां मौजूद लकड़ी और बांस का हैंगिंग ब्रिज अपने आप में काफी बड़ा है। 1000 फीट लंबा यह पुल किसी अजूबे से कम नहीं है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो जंगल, नदियां और बांस से बने घरों से घिरा डामरो आपके लिए एक बढ़िया टूरिस्ट प्लेस साबित होगा।

Picture Courtesy: Freepik