Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली से सिर्फ तीन घंटे दूर है Uzbekistan, कम बजट वालों के लिए है परफेक्ट फॉरेन डेस्टिनेशन

Uzbekistan पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच ऑफबीट डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर होने लगा है। दूर-दूर से लोग यहां की खूबसूरती और ऐतिहासिक जगहों का दीदार करने आते हैं। यहां पर यूनेस्को की पांच वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है जिसकी वजह से यह इतिहास प्रेमियों के लिए एक बढ़िया डेस्टिनेशन साबित होता है। अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम आएंगी।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Tue, 06 Aug 2024 05:15 PM (IST)
Hero Image
ऐसे में करें उज्बेकिस्तान की सैर (Picture Credit- Instagram)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बात जब भी घूमने की आती है, तो लोग सबसे पहले विदेश जाने का ही सपना देखते हैं। विदेश घूमने की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन अक्सर बजट के चलते लोग अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में या तो उनका सपना अधूरा ही रह जाता है या फिर वह कोई ऐसा डेस्टिनेशन तलाशते हैं।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो विदेश घूमना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट आपको इसकी इजाजत नहीं दे रहा है, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे एक ऐसे फॉरेन डेस्टिनेशन के बारे में, जो न सिर्फ बेहद खूबसूरत है, बल्कि काफी बजट फ्रेंडली भी है। हम बात कर रहे हैं उज्बेकिस्तान की, जो भारत से काफी पास और इतिहास प्रेमियों के लिए एक बढ़िया जगह भी है। आइए जानते हैं यहां घूमने के लिए किन बातों का ध्यान रखा जरूरी है।

यह भी पढ़ें-  खुशखबरी! कम बजट में विदेश घूमने का सपना होगा सच, बस इस ट्रैवल गाइड से कुछ हजार में कर पाएंगे Langkawi की सैर

क्यों खास है उज्बेकिस्तान?

बीते कुछ दिनों से उज्बेकिस्तान ट्रेवलर्स के बीच काफी मशहूर हो चुका है। लोग दूर-दूर से यहां घूमने आ रहे हैं। बेहद खूबसूरत यह देश बगीचों और अंगूर के बागानों के लिए जाना जाता है। साथ ही यहां पांच यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स भी हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा उज्बेकिस्तान दुनिया के लीडिंग कॉटन प्रोड्यूसर्स में से एक है और यहां मिनरल्स, तेल और गैस का पर्याप्त भंडार है।

कैसे पहुंचे उज्बेकिस्तान?

उज्बेकिस्तान की खासियत जानने के बाद अब अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए आप दिल्ली या मुंबई से उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद तक की फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली से यहां तक की राउंड ट्रिप के लिए आपको 35 से 38 हजार तक देने होंगे। वहीं, मुंबई से आपको इसके लिए 42 हजार तक देने होंगे। साथ ही यहां पहुंचने के लिए आपको 3 से 4 घंटे लग सकते हैं।

उज्बेकिस्तान के लिए वीजा?

इस खूबसूरत देश में जाने के लिए आपको यानी भारतीयों को ई-वीजा की जरूरत पड़ेगी। यहां जाने के लिए आप ई-वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं और 3 से 4 दिन के अंदर आपको उज्बेकिस्तान के लिए ई-वीजा मिल जाएगा।

घूमने लायक जगह

उज्बेकिस्तान के अपने इस सफर के दौरान आप चार दिनों तक अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पहले दिन आप यहां की राजधानी ताशकंद में बिता सकते हैं और इस दौरान निम्न जगहों को घूम सकते हैं-

  • अमीर तिमुर स्क्वायर
  • इंडिपेंडेंस स्क्वायर
  • शॉपिंग के लिए चोरसू बाजार
  • कुकेलदाश मदरसा
  • खाने के लिए आप लोकल रेस्टोरेंट में प्लोव, लैगमैन या शश्लिक जैसे पारंपरिक उज्बेक व्यंजन ट्राई सकते हैं।

दूसरा दिन

इसके बाद अगले दिन आप समरकंद जा सकते हैं और यहां कई सारी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जिनके नाम निम्न हैं-

  • रेगिस्तान स्क्वायर
  • यहां मौजूद तीन मदरसे
  • बीबी-खानम मस्जिद
  • रात को यहां का लोकल खाना जरूर ट्राई करें।

तीसरा दिन

उज्बेकिस्तान में आप अपना तीसरा दिन बुखारा शहर में बिता सकते हैं। यहां की निम्न जगहें देखने लायक हैं-

  • गुर-ए-अमीर मकबरा
  • आश्चर्यजनक मकबरों के साथ एक खूबसूरत शाह-ए-जिंदा।
  • इसके बाद दोपहर में यहां के होटलों में खास जायकों का लुत्फ उठाएं।

आखिरी दिन करें ये काम

उज्बेकिस्तान में अपने आखिरी यानी चौथे दिन नाश्ता करने के बाद आर्क किला घूमने जाएं। इसके बाद आप इन जगहों की सैर कर सकते हैं-

  • बोलो हौज मस्जिद
  • समानिद मकबरा
  • लयाब-ए हौज

यह भी पढ़ें- परफेक्ट वेकेशन के लिए बढ़िया जगह है Azerbaijan, बेहद कम बजट में प्लान कर सकते हैं 7 दिन की ट्रिप