Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tiger Reserves in India: नजदीक से करना चाहते हैं बाघों का दीदार, तो घूम आएं ये 5 टाइगर रिजर्व पार्क

Tiger Reserves in India बाघ का दीदार करने के लिए आप पेरियार राष्ट्रीय उद्यान जा सकते हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना साल 1982 में हुई थी। वहीं राष्ट्रीय उद्यान 305 वर्ग किमी में फैला है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 01 Feb 2023 03:34 PM (IST)
Hero Image
Tiger Reserves in India: नजदीक से करना चाहते हैं बाघों का दीदार, तो घूम आएं ये 5 टाइगर रिजर्व पार्क

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tiger Reserves in India: टाइगर यानी बाघ को राष्ट्रीय जानवर का दर्जा प्राप्त है। बाघ बेहद बलशाली और फुर्तीला होता है। जानवरों में यह सबसे ताकतवर होता है। इसके शरीर का रंग पीला, हल्का लाल और काला होता है। इसके शरीर पर धारीदार पट्टियां होती हैं। भारत समेत विश्व के कई देशों में बाघ पाया जाता है। इसका वजन 3 क्विंटल तक होता है। वहीं, जीवन आयु 10 साल तक होती है। इसका वैज्ञानिक नाम 'पेंथेरा टिगरिस' है। भारत के विभिन्न नेशनल पार्क में बाघ हैं। बड़ी संख्या में लोग बाघों का दीदार करने के लिए नेशनल पार्क जाते हैं। अगर आप भी टाइगर का दीदार करना चाहते हैं, तो ये 5 टाइगर रिजर्व पार्क घूमने जा सकते हैं। आप यहां पर बाघ के अलावा अन्य वन्य जीवों का भी दीदार कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

पेरियार रिजर्व पार्क

बाघ का दीदार करने के लिए आप पेरियार राष्ट्रीय उद्यान जा सकते हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना साल 1982 में हुई थी। वहीं, राष्ट्रीय उद्यान 305 वर्ग किमी में फैला है। पेरियार रिजर्व पार्क में बाघ के साथ स्तनधारी जीव, पक्षी, सरीसृप आदि जीव जंतुओं का दीदार कर सकते हैं।

सरिस्का रिजर्व पार्क

अगर आप दिल्ली के आसपास बाघ का दीदार करना चाहते हैं, तो राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का रिजर्व पार्क जा सकते हैं। साल 1978 में इस उद्यान यानी आरक्षित पार्क को परियोजना योजना रिजर्व घोषित कर दिया गया। आप सरिस्का रिजर्व पार्क में बाघ के साथ-साथ तेंदुआ, चीतल, खरगोश, लंगूर आदि वन्य जीवों का दीदार कर सकते हैं।

सुंदरवन रिजर्व पार्क

पश्चिम बंगाल के दक्षिण भाग में गंगा नदी के किनारे क्षेत्र में सुंदरवन रिजर्व पार्क। इस पार्क में बाघों की संख्या 100 से अधिक है। आप बाघ देखने के लिए सुंदरबन रिजर्व पार्क जा सकते हैं। इसके अलावा, आप सुंदरवन में अन्य वन्यजीव समेत मगरमच्छ भी देख सकते हैं।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क बाघों के दीदार के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ बांधवगढ़ नेशनल पार्क जा सकते हैं। साल 1984 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला।

जिम कॉर्बेट पार्क

आप बाघ के दीदार के लिए नैनीताल स्थित जिम कॉर्बेट पार्क घूमने जा सकते हैं। यह देवों की भूमि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। फरवरी का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। साल 1957 में पार्क का नाम जिम कॉर्बेट रखा गया।