Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Wedding Destination: शाही अंदाज में शादी का देख रहे हैं सपना, तो राजस्थान के इन शहरों में पूरी होगी ख्वाहिश

फिल्मी गलियारों में इन दिनों कियारा और सिद्धार्थ की शादी के खबरें तेज हैं। खबरों की मानें तो यह कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचा सकता है। अगर आप भी शाही अंदाज में शादी करना चाहते हैं तो राजस्थान की ये जगह परफेक्ट होंगी।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Wed, 11 Jan 2023 04:38 PM (IST)
Hero Image
शाही वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं राजस्थान के ये शहर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Wedding Destination: कुछ ही दिनों में फिर से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। हर कोई इस खास मौके की तैयारियों में जुटा हुआ है। शादी सभी के जीवन का एक खास पल होता है। ऐसे में लोग इसे खूबसूरत और यादगार बनाने के लिए कई सारे प्रयास करते हैं। वेडिंग सीजन आते ही फिल्मी गलियारों में भी शादी की शहनाइयां बजने लगती हैं। बीते कुछ समय से लगातार बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को तमाम खबरें सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो यह कपल फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में दोनों ही कलाकारों की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बात करें उनके वेडिंग वेन्यू की तो जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में राजपुताना जीवन शैली की झलक है। ऐसे में रॉयल अंदाज में शादी के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन शाही अंदाज में शादी करना चाहते हैं, तो राजस्थान की यह जगह परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन साबित होगी।

जोधपुर

राजस्थान का शहर जोधपुर अपने शाही रंग-ढंग के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। अगर आप शान-ओ-शौकत के साथ अपने खास दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो जोधपुर एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। यहां मौजूद उम्मेद भवन में कई बड़ी-बड़ी शादियों का आयोजन हो चुका है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने भी इसी पैलेस को अपनी शादी के लिए चुना था। खास बात यह है कि यह फोर्ट दुनिया के सबसे भव्य बॉलरूमों में से एक है, जिसे मेवाड़ हॉल कहा जाता है।

उदयपुर

अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर राजस्थान के उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। भारत में टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक उदयपुर में आप अपनी शादी को एक परफेक्ट रॉयल लुक दे सकते हैं। उदयपुर स्थित देवीगढ़ किला और लेक पैलेस शादी के लिए कई लोगों की पहली पसंद है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म "ये जवानी है दीवानी" की शादी के सीन लेक पैलेस में ही शूट किए गए थे। इसके अलावा यहां अन्य कई ऐसी जगह है, जहां आप अपनी ड्रीम वेडिंग आयोजित कर सकते हैं।

जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान का जयपुर शहर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कई लोगों की पसंद है। यहां मौजूद 500 साल पुराना मुन्दोता किला आपकी शादी के लिए एक परफेक्ट वेन्यू साबित होगा। अगर आप भी शाही अंदाज में अपनी शादी करना चाहते हैं, तो यहां कई ऐसे होटल और महल मौजूद हैं, जहां आप अपने इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं।

अलवर

रॉयल वेडिंग के लिए राजस्थान का अलवर शहर भी एक बढ़िया विकल्प है। यहां मौजूद नीमराना किला पैलेस 15वीं शताब्दी का एक हेरिटेज होटल है, जो आपकी शादी को बिल्कुल शाही लुक देगा। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह जगह भी लोगों की लोकप्रिय जगहों में से एक है। ऐसे अगर आप भी शाही अंदाज में अपनी शादी का सपना देख रहे हैं, तो आप अलवर का चुनाव कर सकते हैं।

सवाईमाधोपुर

राजस्थान का सवाईमाधोपुर भी रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यहां मौजूद बरवाड़ा फोर्ट आम ही नहीं खास लोगों की भी पहली पसंद है। हाल ही में यहां बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी रचाई थी। शाही अंदाज में शादी के लिए यह एक बढ़िया विकल्प होगा।

Picture Courtesy:Instagram