Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फूड लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है सैन फ्रांसिस्को, घूमने के साथ उठाएं लजीज़ जायकों का भी लुत्फ

खूबसूरत नजारों के साथ ही सैन फ्रांसिस्को दुनिया भर में अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप घूमने-फिरने के साथ खाने-पीने के भी शौकीन हैं तो आपको एक बार यहां जरूर आना चाहिए। जिसका एक्सपीरियंस बरसों रहेगा आपको याद।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghUpdated: Wed, 22 Mar 2023 10:07 PM (IST)
Hero Image
घूमने के साथ खानपान के लिहाज से भी बेस्ट है सैन फ्रांसिस्को

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सैन फ्रांसिस्को यूएसए के सबसे आकर्षक महानगरों में से एक है, जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। शहर को इसकी कला, संस्कृति, संगीत, खेलों आदि के लिए जाना जाता है। हालांकि गोल्डन गेट सिटी दुनिया भर में अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी विख्यात है, शहर के व्यंजनों पर कई संस्कृतियों एवं क्षेत्रों का प्रभाव दिखाई देता है। ये व्यंजन आधुनिक इनोवेशन्स के साथ आगंतुकों को खूब लुभाते हैं। इस क्षेत्र का इतिहास एवं संस्कृति- फूड एवं ड्रिंक (भोजन एवं पेय) के साथ गहराई से जुड़ी है, जिसके चलते सैन फ्रांसिस्को दुनिया के सबसे लोकप्रिय डाइनिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। ऐसे में अगर आप यात्रा और खाने-पीने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएं। आइए दुनिया भर में मशहूर इस शहर के फूड कल्चर को जानें!

क्युलीनरी इनोवेशन

सैन फ्रांसिस्को के रेस्टोरेन्ट एवं शेफ दशकों से वर्ल्ड क्लास कुकिंग आर्ट में नए इनोवेशन्स लाते रहे हैं। ऐसे कई लोकल रेस्टोरेन्ट हैं जिन्हें कुकिंग में नए एक्सपेरिमेंट्स के साथ जायकेदार व्यंजनों के लिए जाना जाता है। शेफ माइकल मीना एवं टेलीविज़न होस्ट और कुकबुक लेखक आयशा एक साथ मिलकर अपने मेहमानों के लिए फ्लेवर का नया अनुभव लेकर आए हैं। दुनिया के हर कोने से इंटरनेशनल स्मोक बॉरोज़ तकनीक का उपयोग यहां किया जाता है। सैन फ्रांसिस्को से इम्पोसिबल बर्गर की भी शुरूआत हुई, जिसे साईट ऑफ सॉरडॉग्स परफेक्शन के नाम से जाना जाता है। यह पहला शहर है जो बड़े पैमाने पर फार्म-टू-टेबल दृष्टिकोण के साथ काम करता है।

विश्वस्तरीय सम्मान/ पहचान

बहुत से लोगों को ऐसा लगता होगा कि न्यूयॉर्क एवं पेरिस जैसे शहर पाककला के केन्द्र हैं। हालांकि सैन फ्रांसिस्को ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठत पाक विशेषज्ञों के साथ दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बे एरिया में 50 से अधिक संस्थान हैं, जिनके पास कम से कम एक मिशलीन स्टार है, हालांकि कुछ रेस्टोरेन्ट्स को तीन स्टार्स भी मिले हैं। सैन फ्रांसिस्को में कई जेम्स बियर्ड पुरस्कार विजेता शेफ और रेस्टोरेन्ट भी हैं।

डाइनिंग की विविधता

बे एरिया को इसकी समावेशी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह शहर खुली बांहों के साथ दूसरे कल्चर और लाइफस्टाइल का स्वागत करता है। यही वजह है कि शहर की पाक कला भी अपने आप में विविध हो गई हैं। एक ही ट्रिप में आप दर्जनों देशों के पारम्परिक व्यंजनों के क्लासिक फ्लेवर्स और इनके आधुनिक रीमेक्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आप सैन फ्रांसिस्को स्टाइल बरिटो का आनंद उठाना चाहते हैं तो मिशन डिस्ट्रिक्ट में अल फारोलिटो या तकारिया ला कुम्ब्रे जाइए। इसी तरह होममेड इज़रायली, मिडल ईस्टर्न और मेडिटरेनियन व्यंजनों का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो सोमा के ओरयन्स हम्मस जाइए। आप यहां इज़रायल से लाए गए मसालों जैसे ओलिव, गरबांज़ोस से बने व्यंजनों के प्रमाणित स्वाद का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसी तरह पेरू के सर्वश्रेष्ठ व्यंजन ला मार केबीचेरिया पेरूआना में उपलब्ध हैं। यह रेस्टोरेन्ट एम्बारकाडेरो में स्थित है, वे पेरू के घरों में खाए जाने वाले सेबिचे परोसते हैं। यांक सिंग की दोनों डाउनटाउन लोकेशनों को बेहतरीन डिम सम के लिए जाना जाता है। आप चाहे किसी भी तरह का व्यंजन खाना चाहते हैं, बे एरिया रेस्टोरेन्ट में आपको ज़रूर मिलेगा।

उत्कृष्टता की उम्मीद

वाईन हो, कॉफी, सुशी या बरिटोस, सैन फ्रांसिस्को में आपको हर ड्रिंक का उत्कृष्ट स्वाद मिलेगा। आप लेज़ी बियर जैसे रेस्टोरेन्ट में अपनी पसंद के ड्रिंक का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आप शेफ से बात करके अपनी पसंद के अनुसार व्यंजन पा सकते हैं। अच्छा होगा अगर आप अपने दोस्तों के साथ सैन फ्रांसिस्को जाकर यहां के व्यंजनों का आनंद लें। इस शहर में ग्रुप डाइनिंग, फूड टूर्स के भी ढेरों विकल्प हैं, साथ ही सैन फ्रांसिस्को वाईन स्कूल में आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। सैन फ्रांसिस्को की एक ट्रिप में आप ढेरों व्यंजनों की यादें अपने साथ लेकर जाएंगे।

लोकल फूड सोर्स

उत्तरी कैलिफोर्निया को खेती के लिए जाना जाता है, यहां कुकिंग के लिए उच्च गुणवत्ता के इनग्रीडिएन्ट्स मिलते हैं। यही कारण है कि बे एरिया अपने ताज़गी से भरपूर फ्लेवर्स के लिए विख्यात हो गया है। उदाहरण के लिए लोकप्रिय रेस्टोरेन्ट वॉटरफ्रंट, सेलेब्रिटीज़ और आम लोगों का पसंदीदा रेस्टोरेन्ट हैं, जिसे फार्म-टू-टेबल एवं स्थायी सीफूड के लिए जाना जाता है। स्टैम किचन एण्ड गार्डनमैन्यू के व्यंजनों को ऑन-साईट गार्डन से लाए गए इन्ग्रीडिएन्ट्स, केज-फ्री अंडों एवं ह्युमनली रेज़्ड मीट से तेयार किया जाता है। यहां सभी निर्माण सामग्री को स्थानीय रूप से प्राप्त किया जाता है और मैन्यु का हर इन्ग्रीडिएन्ट फार्म टू टेबल की अवधारणा पर आधारित है। आप बे एरिया में बिना रीज़र्वेशन किए जा सकते हैं। यहां आप शहर के फार्मर मार्केट भी जाइए, जहां ऐतिहासिक फैरी बिल्डिंग में भी कई बहतरीन व्यंजन परोसे जाते हैं

वर्ल्ड फेमस वाईन कल्चर

नापा और सनोमा एकमात्र ऐसे स्थान हैं जहां आप को बे एरिया में स्वादिष्ट वाईन मिलेगी। शहर के सबअर्ब, वाईनयार्ड, टेस्टिंग रूम, बार और रेस्टोरेन्ट आगंतुकों के लिए बेहतरीन वाईन परोसते हैं। स्कोमा को सॉसालिटो में आप वाईन एवं स्वादिष्ट सीफूड के साथ बेहतरीन नज़ारों का आनंद भी उठा सकते हैं। इसके अलावा क्युलिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका में दो घण्टे की वाईन एण्ड बेवरेज एक्सप्लोरेशन क्लास भी ले सकते हैं। यहां आपको बहुत कुछ जानने को मिलेगा। इतने सारे विकल्पों के साथ आप सैन फ्रांसिस्को में भूखे नहीं रहने वाले हैं!!

Pic credit- freepik