Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Tourism Day 2024: जन्नत से कम नहीं है राजस्थान की 5 जगह, एक बार गए, तो वहीं रह जाने का करेगा मन

विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2024) टूरिज्म को बढ़ावा देने और इसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। अगर आप घूमने-फिरने का शौक रखते हैं और हाल ही में कहीं ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो राजस्थान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। राजस्थान में 5 ऐसी जगहें जहां आपको अपने जीवन में एक बार तो जरूर जाना चाहिए।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Fri, 27 Sep 2024 11:10 AM (IST)
Hero Image
राजस्थान में जरूर घूमें इन 5 जगहों पर (Picture Courtesy: Instagram)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे (World Tourism Day 2024) मनाया जाता है। इस दिन पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है। टूरिज्म अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के साथ-साथ लोगों को अलग-अलग संस्कृति का अनुभव करने में भी मदद करता है। इसी मौके पर आज हम आपको राजस्थान की ऐसी कुछ जगहों (Rajasthan Famous Tourist Places) के बारे में बताने वाले हैं, जहां (Rajasthan Destination) आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।

माउंट आबू- पहाड़ों की रानी

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, माउंट आबू, गर्मियों में ठंडक का अहसास कराता है। इस मौसम में यहां जाना बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। आपको बता दें कि नक्की झील भारत की पहली कृत्रिम झील है और दिलवाड़ा मंदिर श्वेतांबर जैन मंदिरों का समूह है, जिन्हें 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बनवाया गया था।

Rajasthan Travel Destinations

 (Picture Courtesy: Instagram)

यह भी पढ़ें: क्यों 27 सितंबर को ही मनाया जाता है यह दिन और क्या है इस साल की थीम

बांसवाड़ा- सौ द्वीपों का शहर

बांसवाड़ा की प्राकृतिक सुंदरता आपको मोहित कर देगी। यहां के सौ से ज्यादा टापू और माही सागर बांध देखने लायक हैं। इस जगह काफी हरियाली देखने को मिलती है और पानी भी काफी ज्यादा है। इस कारण इसे राजस्थान का चेरापुंजी भी कहा जाता है। बांस और सागवान के जंगलों से घिरा ये शहर देखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है।

Rajasthan Travel Destinations

 (Picture Courtesy: Instagram)

उदयपुर- झीलों की रानी

उदयपुर की खूबसूरत झीलें आपको मोहित कर देंगी। पिछोला झील पर नौका विहार करना, या जग मंदिर के दर्शन करना, उदयपुर में आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा। साथ ही, आप यहां दुनिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि उदयपुर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। साथ ही, उदयपुर में घूमने और शॉपिंग करने की भी कई जगहें हैं।

Rajasthan Travel Destinations

 (Picture Courtesy: Instagram)

जयपुर- गुलाबी नगरी का जादू

जयपुर, अपनी शाही हवेलियों और महलों के लिए मशहूर है। हवा महल, आमेर का किला, और जल महल जैसे ऐतिहासिक स्थल आपको यहां के खास इतिहास की झलक दिखाएंगे। साथ ही, जंतर-मंतर में सूरज की रोशनी से समय बताने वाले यंत्रों को देखकर आप दंग रह जाएंगे। पिंक सिटी के नाम से जाना जाने वाला जयपुर शॉपिंग के लिए भी काफी अच्छी जगह है। यहां के लोकल बाजारों में आपको राजस्थानी पहनावे की खास झलक देखने को मिलेगी।

Rajasthan Travel Destinations

 (Picture Courtesy: Instagram)

जोधपुर- नीले शहर का आकर्षण

जोधपुर की एक खासियत है कि यहां के ज्यादातर घर नीले रंग हैं, जिस वजह से ब्लू सिटी भी कहा जाता है। उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ किला यहां के मुख्य आकर्षण हैं। आपको बता दें कि उम्मेद भवन पैलेस में कई चर्चित बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शादी के बंधन में भी बंधे हैं। यहां का मसाले का बाजार भी देखने लायक है।

Rajasthan Travel Destinations

 (Picture Courtesy: Instagram)

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में दिल्ली के आस-पास घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगह, फटाफट बना लें ट्रिप का प्लान