रोहित शर्मा छक्कों के साथ रफ्तार के भी शौकीन, गैरेज में है कई लग्जरी कारें

Rohit Sharma Car Collection हम यहां पर आपको भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही बता रहे हैं कि उनकी पहली कार कौन सी थी और उसे रोहित ने कितने रूपये में खरीदा था। आइए विस्तार में जानते हैं रोहित शर्मा के कार कलेक्शन के बारे में।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Publish:Sun, 30 Jun 2024 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 06:02 PM (IST)
रोहित शर्मा छक्कों के साथ रफ्तार के भी शौकीन, गैरेज में है कई लग्जरी कारें
T20 World Cup 2024: हिटमैन रोहित शर्मा का कार कलेक्शन

HighLights

  • रोहित शर्मा की ड्रीम कार BMW M5 है।
  • रोहित शर्मा के पास Lamborghini Urus है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत ने इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम किया है। 2007 के बाद भारत ने दूसरी बार इस खिताब को जीता है। पिछले साल नवंबर में ODI विश्व कप फाइनल हारने से लेकर T-20 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचने में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को कई उतार-चढ़ावों से गुजरे हैं। लेकिन भारत को T20 वर्ल्ड कप जीताकर सभी को हैरत में डाल दिया है। हम यहां पर रोहित शर्मा के कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं।

BMW M5 स्पोर्ट कार

रोहित शर्मा के पास BMW M5 स्पोर्ट कार है, जो भारत में अमीर और मशहूर हस्तियों के पास है। हाल में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा थाकि यह कार उनकी ड्रीम कारों में से एक है। रोहित शर्मा के पास यह कार ब्लैक कलर में है। भारत में BMW M5 की एक्स-शोरूम कीमत 2.00 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- जुलाई में लॉन्च होंगी ये सभी कारें, Mercedes-BMW के मॉडल शामिल

BMW X3

रोहित शर्मा के पास तीसरी जनरेशन की BMW X3 है, जिसके कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था। इस गाड़ी को अलग तरह से बनाया गया है। टीम इंडिया के कप्तान इस कार को अक्सर इस्तेमाल करते हुए दिखाई देते हैं। नई दिल्ली में बीएमडब्ल्यू एक्स3 की कीमत 68.50 लाख रुपये से शुरू होती है।

Lamborghini Urus

रोहित शर्मा ने इस कार को मार्च 2022 में खरीदा था। इस कार की परफ़ॉर्मांटे बेस मॉडल की क़ीमत Rs. 4.22 करोड़ रुपये है। ये सुपरकार महज 3.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड में पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है।

Mercedes-Benz GLS 400 D

मर्सिडीज की यह कार कई शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ आती है। यह कार कई लोगों की ड्रीम कार है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। इसमें 2925 सीसी, 6 सिलेंडर इनलाइन, 4 वाल्व/सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 326 bhp का पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार 6.3 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है।

यह भी पढ़ें- बारिश के जलभराव में डूब या बह जाए कार, क्या तब भी मिलेगा इंश्योरेंस कवर? जानिए सबकुछ

Toyota Fortuner

रोहित के पास स्टाइलिश टोयोटा फॉर्च्यूनर कार है, जिसकी कीमत 32.5 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार बड़े कार फैमिली के लिए बिल्कुल सही है, क्योंकि इसमें सात लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें 2755 सीसी का इंजन लगा हुआ है, जो 201.15bhp का पावर और 500nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 8 किमी/लीटर का माइलेज देती है।

Skoda Laura

रोहित शर्मा के पास तो कई महंगी कारें हैं, लेकिन यह कार उनकी सबसे सस्ती और पहली कार है। यह कार उनकी पसंदीदा कार में से एक है। इस कार को भारत में 2009 में लॉन्च किया गया था। यह कार 1968 cc, 4 सिलेंडर इनलाइन, 4 वॉल्व/सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो 138 bhp का पावर और 320 nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। स्कोडा लॉरा की कीमत 12.92 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- बाइक का इंश्योरेंस कैसे कर सकते है ट्रांसफर, जानिए सबकुछ

chat bot
आपका साथी