'लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर राहुल गांधी सोचते हैं कि...', सम्राट चौधरी के बयान पर RJD बोली- गिरिराज से कंपटीशन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी जिसपर सियासत तेज हो गई है। अब राजद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया है।

By Anil Kumar TripathiEdited By: Publish:Sat, 10 Jun 2023 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jun 2023 12:05 PM (IST)
'लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर राहुल गांधी सोचते हैं कि...', सम्राट चौधरी के बयान पर RJD बोली- गिरिराज से कंपटीशन
'लादेन की तरह दाढ़ी रखकर राहुल गांधी सोचते हैं कि...', सम्राट चौधरी के बयान पर बवाल। जागरण

अररिया, जागरण संवाददाता। बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के एक बयान पर सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के तहत अररिया पहुंचे सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तुलना आसोमा बिन लादेन से (Osama Bin Laden) कर दी है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर सोच रहे हैं कि नरेंद्र मोदी की तरह प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वहीं, नीतीश कुमार को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति खराब है।

सम्राट चौधरी के बयान पर राजद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि इस देश में तो करोड़ों लोग दाढ़ी रखते हैं। कई संत-महात्मा रखते हैं। सब ओसामा बिन लादेन हो गए। राजद नेता ने कहा कि सम्राट चौधरी का कंपटीशन गिरिराज सिंह से चल रहा है, जो महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देश का सपूत बताते हैं।

#WATCH | Araria, Bihar: Rahul Gandhi grows beard like Osama bin Laden & thinks that he will become like Prime Minister Narendra Modi: Bihar BJP State President Samrat Chaudhary (09.06) pic.twitter.com/F4QfEg2UQd

— ANI (@ANI) June 10, 2023

बता दें कि भाजपा के नौ साल बेमिसाल व महाजनसंपर्क अभियान को लेकर सम्राट चौधरी अररिया पहुंचे थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर भी निशाना सधा।

2024 में फटेगा सीएम नीतीश का टायर- सम्राट

भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश कुमार को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनवाया और उन्होंने धोखा दे दिया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित साह से मुझसे पूछा तो मैंने कहा कि नीतीश कुमार को लेना है तो हमें प्रदेश अध्यक्ष मत बनाइए। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार का टायर फट जाएगा।

भाजपा के सम्राट बोले- नहीं खुलेगा जदयू का खाता

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा था मेरा अंतिम चुनाव है उन्होंने फिर पलटी मारी। 2024 में जदयू का खाता नहीं खुलने वाला है। वर्ष 2024 में सिर्फ नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।

chat bot
आपका साथी