व‌र्ल्ड ताइक्वांडो के लिए चयनित हुआ बेगूसराय का सौरभ

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : बेगुसराय जिले के कल्याण केंद्र रिफ़ाइनरी टाउनशिप के ताईक्वांडो खिलाड़ी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Mar 2018 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Mar 2018 05:14 PM (IST)
व‌र्ल्ड ताइक्वांडो के लिए चयनित हुआ बेगूसराय का सौरभ
व‌र्ल्ड ताइक्वांडो के लिए चयनित हुआ बेगूसराय का सौरभ

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : बेगुसराय जिले के कल्याण केंद्र रिफ़ाइनरी टाउनशिप के ताईक्वांडो खिलाड़ी सौरभ कुमार ने विश्व ताईक्वांडो प्रतियोगिता में चयनित होकर बेगूसराय के स्वर्णिम इतिहास में एक और अध्याय जोड़ने का काम किया है। सौरभ उलाव के निकट स्थित गांव मचहा का निवासी है।

•ालिा ताईक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदू कुमार ने बताया कि विगत नौ-दस मार्च 2018 को धनबाद के बैड¨मटन इंडोर हॉल में विश्व ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें पूरे भारत से ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उस चयन प्रतियोगिता में बिहार की ओर से कल्याण केंद्र बरौनी रिफ़ाइनरी टाउनशिप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मचहा उलाव निवासी रामाधार ठाकुर व कुमारी शबनम के पुत्र सौरभ कुमार ने भी भाग लिया था।

सौरभ अंडर-78 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित हुआ। जिला सचिव ने बताया कि अब वह 09 से 13 अप्रैल 2018 तक ट्यूनीशिया में आयोजित व‌र्ल्ड जूनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इधर, सौरभ के विश्व प्रतियोगिता में चयनित होने पर बेगुसराय के जिला खेल पदाधिकारी आशीष आनंद, कल्याण केंद्र सचिव फुलेना र•ाक, बीटीएमयू के शाखा मंत्री ललन कुमार, कल्याण केंद्र के खेल प्रभारी उदय भास्कर सहाय, मीडिया प्रभारी वागीश आनंद, कार्यकारिणी सदस्य महेश राव, •ालिा कोच मणिकांत, शारीरिक शिक्षक रंधीर कुमार, विश्वजीत कुमार, कुंदन ठाकुर, प्रशिक्षक अनिल कुमार तांती, मो. फुरकान , मनोज कुमार स्वर्णकार, चौधरी •ाीशान, श्याम कुमार राज, महेंद्र कुमार, मो. कैसर रेहान, शिव कुमार, नीरज कुमार आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी