भागलपुर जंक्शन का हाल : साहब कर रहे थे आराम, बुकिंग क्लर्क काउंटर से गायब

भागलपुर जंक्शन पर साधारण टिकट के कई काउंटर से कर्मी अक्सर गायब रहते हैं। इन्हें जरा सा भी अधिकारी के होने का डर नहीं दिखता। टिकट कटाने में लोगों को परेशानी होती है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 05:59 PM (IST)
भागलपुर जंक्शन का हाल : साहब कर रहे थे आराम, बुकिंग क्लर्क काउंटर से गायब
भागलपुर जंक्शन का हाल : साहब कर रहे थे आराम, बुकिंग क्लर्क काउंटर से गायब

भागलपुर (जेएनएन)। भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों को सुविधा का पूरा ख्याल रखने के लिए तीन दिन पूर्व मंडल रेल प्रबंधक तन्नू चंद्रा ने सभी विभाग के कर्मियों को कड़ी हिदायत दी थी। कर्मचारियों को अपने कार्यों के प्रति दायित्व का पाठ पढ़ाया थी। पर, डीआरएम के जाते ही सभी निर्देश पाठ बेकार साबित हो गया। ऐसे में यात्रियों की परेशानी कम होने की बजाय बढ़ ही रही है।

दरअसल, मालदा मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक शनिवार की रात निजी कार्यों से भागलपुर जंक्शन पहुंचे थे। अधिकारी विश्राम गृह में रुके हुए थे। इसके बावजूद वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को कोई फर्क नहीं पड़ा। रविवार की सुबह जंक्शन के साधारण टिकट के कई काउंटर से कर्मी गायब थे। सुबह में काउंटर संख्या नौ और दस पर एक भी कर्मी नहीं थे। इन्हें जरा सा भी अधिकारी के होने का डर नही दिखा। काउंटर बंद होने के कारण दूसरे काउंटर पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, निजी कार्य से आने के कारण साहेब भी स्टेशन का निरीक्षण नहीं कर सके।

सुबह में खुलती है कई ट्रेन

भागलपुर में सुबह में पटना, जमालपुर, गया, दुमका, हावड़ा, दिल्ली, साहिबगंज, बांका और अन्य जगहों पर जाने के लिए 4 बजे के बाद से ही ट्रेन है। ऐसे में रोज बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों में सफर करते हैं। टिकट काउंटर बंद होने के कारण अचानक दूसरे काउंटर पर भीड़ बढ़ जाने से कई यात्री टिकट नहीं कटा पाते। ऐसे में बिना टिकट के यात्रा करना या यात्रा रद करने के नौबत आ जाती है।

chat bot
आपका साथी