अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में बिहार के भाजपा नेता के साथ हो गया बड़ा खेला, गुस्‍से में आकर सबको हड़काया

बिहार भागलपुर के भाजपा नेता निरंजन साह का अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से दो ट्राली बैग की चोरी हो गई। निरंजन साह ने जब अपने सामानों की जांच की तो ट्राली बैग नहीं देखकर गुस्‍से में आ गए। उन्‍होंने सबको हड़काया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 29 Oct 2022 10:55 AM (IST) Updated:Sat, 29 Oct 2022 10:55 AM (IST)
अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में बिहार के भाजपा नेता के साथ हो गया बड़ा खेला, गुस्‍से में आकर सबको हड़काया
अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में बिहार भागलपुर के भाजपा नेता का सामान की चोरी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार भागलपुर के भाजपा नेता खलीफाबाग के रहने वाले निरंजन साह का अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में उचक्कों ने सामान की चोरी कर ली। उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर यानी गुरुवार की रात गाड़ी संख्या 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस भागलपुर स्टेशन से निर्धारित समय 11:55 बजे खुली। वे इस ट्रेन से गोरखपुर जा रहे थे।

जमालपुर से ट्रेन खुलने के बाद वे सो गए। शुक्रवार सुबह छह बजे जब नींद खुली तब गाड़ी समस्तीपुर पहुंचने वाली थी। जागने के बाद उन्होंने सीट के नीचे व्यवस्थित रखे सामानों को चेक किया, तो दो ट्राली बैग गायब था। इसके बाद निरंजन साह गुस्‍से में आ गए। उन्‍होंने रेलवे के अधिकारियों को काफी हड़काया। सुरक्षाकर्मी को हिदायत दी। उन्‍होंने कहा कि मेरे सामान की चोरी हुई, इसकी जिम्‍मेदारी रेलवे प्रशासन को देनी होगी। इसके बाद उन्होंने तुरंत टिकट निरीक्षक को बुलाया और प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने घटना की जानकारी दूरभाष पर रेल एसपी कटिहार व जमालपुर को दी है। इस घटना ने ट्रेन में सुरक्षा की पोल खोल दी है। 

न‍िरंजन साह ने कहा कि चोरी कहां और कैसे हुई, इसकी जांच रेलवे को करनी चाहिए। यात्रियों व उनके सामानों की सुरक्षा करना रेलवे की ज‍िम्‍मेदारी है। इस घटना के बाद उन्‍होंने रेल मंत्रालय सहित मालदा रेल मंडल, भागलपुर सहित अन्‍य संबंधित स्‍टेशन के प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। भाजपा नेताओं को भी इस बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी।  

स्टेशन में किया जा रहा कोरोना जांच

स्टेशन पर कोरोना जांच के लिए टीम बनाई गई है। जो अन्य राज्यों से आए यात्रियों का कोरोना जांच करेंगे। हालांकि अभीतक कितने मरीजों की जांच की गई है, इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को नहीं भेजी गई है। सिविल सर्जन डा. उमेश शर्मा ने कहा कि बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच इसलिए कराया जा रहा है ताकि जानकारी मिल सके कि किसे कोरोना है। ताकि कोरोना पाजिटिव का इलाज किया जा सके और दूसरे लोग भी सर्तक रहें। हालांकि शुक्रवार को स्टेशन पर कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं दीखे। यात्री ट्रेन से उतरते ही प्लेटफार्म से बाहर आ रहे थे। उन्हें जांच के लिए किसी ने नहीं रोका।

chat bot
आपका साथी