Ara News: घर और जमीन पर जबरन कब्जा करने प्रयास, विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली

Ara News भोजपुरी जिले में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर युवक को गोली मरने का मामला सामने आया है। युवक को सीने और पीठ में गोली लगी है। उपचार के लिए उसे आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इस मामले की छानबीन शुरू कर चुकी है।

By Deepak Singh Edited By: Mukul Kumar Publish:Tue, 02 Jul 2024 01:44 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2024 01:44 PM (IST)
Ara News: घर और जमीन पर जबरन कब्जा करने प्रयास, विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  • युवक ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
  • घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार
  • निजी अस्पताल में कराया जा रहा युवक का इलाज

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव में पूर्व के भूमि विवाद को लेकर सोमवार की देर रात घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक 36 वर्षीय विवेक कुमार तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव निवासी धनु राम के पुत्र है।

जख्मी युवक को गोली दाएं साइड सीने और पीठ में लगी है। इसे लेकर घायल युवक ने वीरेंद्र प्रसाद समेत दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

घायल को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित सर्जन डॉक्टर विकास सिंह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी आरोपित फरार बताए जाते हैं।

जीमन को लेकर कोर्ट में चल रहा केस

घायल विवेक कुमार ने बताया कि गांव में उसके पास डेढ़ बीघा जमीन और पुश्तैनी मकान है। संबंधित जमीन और मकान पर गांव के ही एक युवक द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसको लेकर करीब 35 वर्षों से विवाद चल रहा है। उसने कोर्ट में केस भी किया है। उक्त आरोपित व्यक्ति द्वारा केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कोर्ट से नोटिस जाने के बाद भड़क गया।

नोटिस मिलने के बाद आरोपित भड़के

दबंगों मकान खाली करने को बोला तो युवक ने विरोध किया। सोमवार की देर रात दबंगों ने देर रात घर में घुसकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

थानाध्यक्ष आशीष साह ने बताया कि वारदात को लेकर नए कानून के तहत प्राथमिकी कर ली गई है। दोनों आरोपित फरार हैं।

यह भी पढ़ें-

Ara News: आरा में पुलिस पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा, सेना से मिलती-जुलती वर्दी पहन ड्यूटी कर रहे निजी गार्ड

Bhojpur News: बिहिया में ट्रैक के किनारे मकान बनाने वालों की उड़ी नींद, रेलवे के एक कदम से होगा लाखों का नुकसान

chat bot
आपका साथी