ट्रेन लूट कांड का मुख्य सरगना धराया

By Edited By: Publish:Mon, 08 Sep 2014 01:08 AM (IST) Updated:Mon, 08 Sep 2014 01:08 AM (IST)
ट्रेन लूट कांड का मुख्य सरगना धराया

जागरण संवाददाता, बक्सर : स्थानीय जीआरपी ने शनिवार को बिहिया थाना क्षेत्र स्थित पाईप लाइन से ट्रेन लुटेरा करन जायसवाल सहित उसके दो साथी सन्नी कुमार व पुष्पेन्द्र कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह थाना कांड संख्या 26/14 का मुख्य आरोपी है। पुलिस की दबाव की वजह से उसके अन्य चार साथी तीन माह पूर्व ही सरेन्डर कर दिये थे।

सभी ने मिल कर 23 अपै्रल को सवारी गाड़ी में सफर कर रहे राजेश कुमार से बरुना स्टेशन पर साढ़े सात लाख रुपये लूट लिया था। इस घटना के मुख्य सरगना करन जायसवाल की पुलिस को पिछले चार माह से तलाश थी। उसे काफी नाटकीय ढंग से पुलिस ने गिरफ्तार किया। छत के रास्ते महिलाओं के कपडे़ में फरार होने का असफल प्रयास कर रहा था। उसका साथी सन्नी कुमार बिहिया थना क्षेत्र निवासी व पुष्पेन्द्र कुमार जबलपुर जिले के आधार तला थाना क्षेत्र के सेन बोस कालोनी के 32/37 कालोनी का निवासी है। दोनों से पूछताछ चल रही है। जिससे ट्रेन लूट की अन्य घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है। इस संबंध में थाना प्रभारी राम प्रबोध यादव ने बताया कि मिनी राइस मिल अहिरौली का मुनीम राजेश कुमार 23 अपै्रल को बिहिया से चावल बिक्री कर के उसका पेमेन्ट ले कर सवारी गाड़ी से वापस बक्सर लौट रहा था। इसी क्रम में अपराधी बिहिया से ही उसके पिछले लग गये थे। लेकिन, उन्हें बरुना स्टेशन पर सफलता मिली। मुनीम से करन जायसवाल पिस्टल के नोक पर बैग छिन कर चलती ट्रेन से कूद गया था। उसके पीछे ही मुनीम भी कूद गया। घटना दिन के दो बजे की थी इससे हो हल्ला होने पर ग्रामीणों ने सद्दाम हुसैन को पकड़ लिया था। जिसके पास से पुलिस ने 90 हजार रुपये बरामद किये थे। वही दूसरा छोटे लाल के पास से 56 हजार रुपये बरामद किया था। इस घटना के सद्दाम हुसैन, राजन कुमार, छोटेलाल, कृष्ण कुमार पहले से ही जेल में बंद है। इस घटना के छापामारी के दौरान वापस लौटने के क्रम में पूर्व जीआरपी प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा की टीम दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी।

chat bot
आपका साथी