स्टेशन पर बनेगा मॉडल रेल थाना, एसपी ने किया निरीक्षण

बुधवार को रेल एसपी अशोक कुमार ¨सह ने जीआरपी थाना और रेल पुलिस इंस्पेक्टर के ऑफिस का निरीक्षण किया। वहीं, थ्रीजी जीआरपी भवन के जमीन का निरीक्षण किया। एसपी नेबुधवार को रेल एसपी अशोक कुमार ¨सह ने जीआरपी थाना और रेल पुलिस इंस्पेक्टर के ऑफिस का निरीक्षण किया। वहीं, थ्रीजी जीआरपी भवन की जमीन का निरीक्षण किया। एसपी ने अपने मातहतों को केस डिस्पोजल करने का भी निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 06:15 PM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 06:15 PM (IST)
स्टेशन पर बनेगा मॉडल रेल थाना, एसपी ने किया निरीक्षण
स्टेशन पर बनेगा मॉडल रेल थाना, एसपी ने किया निरीक्षण

बक्सर । बुधवार को रेल एसपी अशोक कुमार ¨सह ने जीआरपी थाना और रेल पुलिस इंस्पेक्टर के ऑफिस का निरीक्षण किया। वहीं, थ्रीजी जीआरपी भवन की जमीन का निरीक्षण किया। एसपी ने अपने मातहतों को केस डिस्पोजल करने का भी निर्देश दिया। लगातार शरारती तत्वों द्वारा ¨सगनल लाल कर ट्रेनों को रोकने पर सख्ती बरतने के निर्देश दिया।

उन्होंने शरारती तत्वों की पहचान कर मामले का जल्द उद्भेदन करने का भी आदेश दिया। एसपी अशोक कुमार ¨सह ने बताया कि बक्सर में थ्रीजी भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन के निर्माण को लेकर रेलवे से एनओसी मिला गया है। नया थाना भवन में ही पुलिस बैरेक के साथ ही रेल पुलिस इंस्पेक्टर का भी ऑफिस होगा। एक ही छत के नीचे सारी सुविधा रहने से बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि डुमरांव स्टेशन के आसपास रेलवे बढ़ते क्राइम को देखते हुए डुमरांव स्टेशन पर अपराध नियंत्रण का निर्माण किया जाएगा। डुमरांव पुलिस बल को बढ़ाया जाएगा। बताते चलें कि दानापुर-पं. दीनदयाल रेल खंड अंतर्गत स्थानीय स्टेशन पर जीथ्री रेल थाना भवन बनेगा। जिला थाना की तरह रेल थाना बनने जा रहा है। इसके लिए विभाग से स्वीकृति भी मिल गई है। जीथ्री भवन का निर्माण लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। स्थानीय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर निर्माण किया जा रहा है। जिसकी मिट्टी जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सरकार द्वारा रेल थाना को मॉडल बनाने को लिए गए निर्णय के तहत इस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसमें बक्सर, आरा दानापुर रेलखंड पर रेल थाने भी शामिल हैं। बक्सर में प्रस्तावित स्थल की मिट्टी जांच लगभग पूरी हो गई है। यहां एक ही कैंपस में थानाध्यक्ष से लेकर जीआरपी के इंस्पेक्टर का दफ्तर एवं रहने के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध होगी। बक्सर में रेल पुलिस का दफ्तर जीथ्री फ्लोर में बनेगा। जिस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे ने इसके लिए स्टेशन के पश्चिमी छोर पर उत्तर तरफ भूमि भी अलॉट किया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री द्वारा भवन निर्माण से संबंधित कुछ योजनाओं के शिलान्यास किए जाने के बाद इस कार्य में तेजी आ गई है।

chat bot
आपका साथी