पूर्वी चंपारण का बढ़ा देश में मान, मिलेगा वेब रत्न सम्मान

पूर्वी चंपारण जिला एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। जिले को वेब रत्न सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर नवाजा जाना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 11:07 PM (IST)
पूर्वी चंपारण का बढ़ा देश में मान, मिलेगा वेब रत्न सम्मान
पूर्वी चंपारण का बढ़ा देश में मान, मिलेगा वेब रत्न सम्मान

मोतिहारी । पूर्वी चंपारण जिला एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। जिले को वेब रत्न सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर नवाजा जाना है। देश स्तर पर जिन तीन जिलों के नाम इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है उसमें पूर्वी बिहार से इकलौता जिला पूर्वी चंपारण है। यह सम्मान जिलाधिकारी रमण कुमार अपनी टीम के साथ नई दिल्ली में 17 जनवरी 2019 को लेंगे। भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी डिजिटल इंडिया अवार्ड 2018 के तहत पूर्वी चंपारण जिले के ऑफिसियल वेबसाइट को वेब रत्न- डिस्ट्रिक्ट केटेगरी में चयनित किया गया है। जिलाधिकारी रमण कुमार अपनी टीम के सदस्य जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, जिला प्रबंधक, आईटी सतीश कुमार नई दिल्ली में सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। यह पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद देंगे।

----------

तकनीक के बेहतर प्रयोग से जिले की बनी पहचान आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में जिले ने बेहतर कार्य से खुद की अलग पहचान बनाई है। मुख्य रूप से जिले का ऑफिसियल वेबसाइट व उसपर अपडेट तरीके से अपलोड सामग्री डालने के कारण चयन किया गया है। बताया गया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी तकनीक का उपयोग हाल के दिनों में बढ़ा है। अंचल से लेकर जिले तक विभागों के कार्य को ऑनलाइन किया गया है। अंचल में दाखिल खारिज, आरटीपीएस काउंटर पर कार्य, मोबाइल एप का अधिक से अधिक उपयोग करने आदि में जिला ने बेहतर कार्य किया है। बताया गया कि देश स्तर पर किए गए सर्वे में चंपारण को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए देश के तीन जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। चंपारण के लिए यह गर्व की बात है कि देश स्तर पर इसका चयन किया गया है।

डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए जिले को वेब सम्मान के लिए चयनित किया गया है। जिले में वेब का उपयोग, व्हाटसएप, फेसबुक का उपयोग करने के अलावा जिले के वेबसाइट पर लोगों को ससमय दी जाने वाली जानकारियों के लिए चयन किया गया है। दिल्ली में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में भाग लेने उनके अलावा सूचना विज्ञान पदाधिकारी संजीव मिश्रा, आइटी प्रबंधक सतीश कुमार शामिल होंगे। देश स्तर पर मिलने वाले सम्मान ने जिलेवासियों का मान बढ़ाया है। रमण कुमार,

जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण

chat bot
आपका साथी