जब बेटियों ने प्रिंसिपल पिता की अर्थी को दिया कंधा, हिंदू रीति-रिवाज से किया दाह-संस्कार; हर तरफ हो रही चर्चा

बिहार के गया में प्रिंसिपल पिता की मौत के बाद बेटियों ने कुछ ऐसा किया कि उनके काम की हर तरफ चर्चा हो रही है। कई दिनों से अस्पताल में भर्ती पिता रामखेलावन रिक्यासन की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। रामखेलावन रिक्यासन का कोई पुत्र नहीं था। ऐसे में बेटियों ने ही पिता की अर्थी को कंधा दिया और श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार किया।

By ramnandan singh Edited By: Mohit Tripathi Publish:Fri, 21 Jun 2024 10:12 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2024 10:12 AM (IST)
जब बेटियों ने प्रिंसिपल पिता की अर्थी को दिया कंधा, हिंदू रीति-रिवाज से किया दाह-संस्कार; हर तरफ हो रही चर्चा
प्रिंसिपल पिता की अर्थी को कंधा देती गया की बेटियां। (जागरण फोटो)

संवाद सूत्र, मोहनपुर (गया)। बिहार के गया में मोहनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय चोरीया के प्रधानाध्यापक रामखेलावन रिक्यासन की मौत इलाज के दौरान हो गई। दो दिन से तबीयत खराब थी, इसलिए गया के अभय इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती थे।

बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया था। पटना जाने के रास्ते में रामखेलावन की हृदय गति रुक गई और मौत हो गई। मौत की खबर से सबों की आंखें नम थी।

मृतक शिक्षक रामखेलावन रिक्यासन का दाह संस्कार मोहाने नदी में गुरुवार को किया गया। दाह संस्कार में बाराचट्टी के विधायक ज्योति देवी, पूर्व विधायक समता देवी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित आसपास गांव के सामाजिक कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

रामखेलावन की छह बेटियां हैं, जिसमें चार बेटियों की शादी कर दी गई थी। उन्हें कोई बेटा नहीं था, ऐसे में अंतिम दर्शन के बाद बेटियों ने अपने पिता के अर्थी को कंधा दिया।

बेटियों ने पिता की अर्थी को श्मशान घाट तक ले गईं। बेटियों के इस कार्य को देख आसपास के लोगों में काफी चर्चा थी। लाेग कह रहे थे कि अब बेटियां भी सभी कार्यों में आगे बढ़ रही हैं। लोगों में यही चर्चा हो रही थी।

छोटी बेटी ने किया दाह संस्कार

हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, मृतक शिक्षक का दाह संस्कार छोटी पुत्री कुमारी दीपशिखा ऋषि ने की। दीपशिखा ने पिता को मुखाग्नि दी। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना। शिक्षक रामखेलावन रिक्यासन की उम्र 55 साल थी। वे 1994 में प्रधानाध्यापक के रूप में योगदान किया था।

रामखेलावन की पत्नी रेखा देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं। विधायक ज्योति देवी रिश्ते में शिक्षक रामखेलावन रिक्यासन की समधन लगती हैं। विधायक ज्योति देवी ने मृतक शिक्षक रामखेलावन रिक्यासन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।

यह भी पढ़ें: Yoga Day 2024 in Bihar : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने योग कर दिया संदेश, कहा- नियमित रूप से इसका अभ्यास करें

BSPHCL Recruitment 2024: बिहार विद्युत विभाग की सबसे बड़े भर्ती, 2610 पदों के लिए आवेदन शुरू, ये रहा अप्लाई लिंक

chat bot
आपका साथी