हरियाणा पुलिस पहुंची बिहार, गया से दुष्कर्म के आरोपित को किया गरिफ्तार

Bihar News आज सुबह हरियाणा की पुलिस बिहार आई। हरियाणा पुलिस ने बिहार के गया से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित दुष्कर्म का अपराधी है। सिविल लाइन थाना के सहयोग से हरियाणा पुलिस ने नूतन नगर बेलदारी टोला में एक आरोपित के घर छापेमारी की। फिलहाल थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 19 Nov 2023 12:35 PM (IST) Updated:Sun, 19 Nov 2023 12:35 PM (IST)
हरियाणा पुलिस पहुंची बिहार, गया से दुष्कर्म के आरोपित को किया गरिफ्तार
हरियाणा पुलिस पहुंची बिहार, गया से दुष्कर्म के आरोपित को किया गरिफ्तार

जागरण संवाददाता, गया। रविवार की अल सुबह हरियाणा पुलिस गया पहुंची। गया पहुंचने पर हरियाणा पुलिस ने सिविल लाइन थाना से संपर्क किया। सिविल लाइन थाना के सहयोग से नूतन नगर बेलदारी टोला में एक आरोपित के घर छापेमारी की गई, जहां से एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस दुष्कर्म मामले में फरार एक आरोपित की तलाश में यहां आई थी। इसके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। फिलहाल थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

chat bot
आपका साथी