Bihar Election News: चुनाव को लेकर कैमूर में प्रशासन का एक्शन, 96 लोगों पर लगाया CCA; अब थाने में लगाएंगे हाजिरी

कैमूर जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और इसको लेकर एसपी ने लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिह्नित सौ असामाजिक तत्वों पर सीसीए लगाया के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा था और इसमें अब तक 96 लोगों पर सीसीए लगाने का निर्देश जारी किया गया है।

By Ravindra Nath Bajpai Edited By: Shoyeb Ahmed Publish:Mon, 13 May 2024 03:03 PM (IST) Updated:Mon, 13 May 2024 03:12 PM (IST)
Bihar Election News: चुनाव को लेकर कैमूर में प्रशासन का एक्शन, 96 लोगों पर लगाया CCA; अब थाने में लगाएंगे हाजिरी
चुनाव को लेकर कैमूर में प्रशासन का एक्शन (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

एसपी ने लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिह्नित सौ असामाजिक तत्वों पर सीसीए की कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा था।

जिसमें से अब तक 96 लोगों पर सीसीए लगाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों पर सीसीए की कार्रवाई की गई है उन लोगों को निर्धारित थाना में निर्धारित दिन पर हाजिरी लगानी होगी।

डीएम ने दिया ये आदेश

डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि वे लोकसभा चुनाव की समाप्ति तक निर्धारित तिथि पर थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बिना थानाध्यक्ष की अनुमति के वह थाना परिसर को नहीं छोड़ेंगे।

इसके साथ ही वह अपने आने जाने का रूट और मोबाइल नंबर भी थाने को उपलब्ध कराएंगे। इतना ही नहीं हमेशा अपने मोबाइल को भी ऑनलाइन रखेंगे ताकि उनसे किसी भी समय संपर्क किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजा प्रस्ताव

इन असामाजिक तत्वों से लोकसभा चुनाव के प्रभावित होने की आशंका पर पुलिस अधीक्षक ने सीसीए की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी को दिया था। बता दें कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सासाराम संसदीय क्षेत्र में आगामी एक जून को सातवें चरण में मतदान होगा।

मतदान को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराए जाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं।

इन लोगों पर सीसीए की हुई कार्रवाई

नाम - गांव - थाना

टहलू पांडेय- खनांव - भभुआ

भोला पाडेय - गंवई मोहल्ला- भभुआ

निलेश पटेल- सिकठी - भभुआ

विकास पटेल - मोकरी - भभुआ

अनिल साह - पतेरी - चांद

शत्रुध्न यादव - मझगांई- चांद

कौशल पटेल - दिवाने - चांद

घासी पासवान -निवी - चांद

परमहंस बिंद - सिरहिरा- चांद

आत्मा यादव - मझगाई - चांद

गौतम यादव - खैटी - चांद

मनीष पटेल - लोहदन- चांद

सुलायम यादव- भलुहारी - चांद

विजील यादव - केशरी - चांद

अशोक सिंह - देवरी - अधौरा

विकास सिंह - चैता - कुदरा

पीयूष पांडेय - हाटा - चैनपुर

पठान खां - बडी तकिया - चैनपुर

राम विलास केवट - महुअरियां - दुर्गावती

पंकज बैठा- सैरया- दुर्गावती

प्रभात कुमार - बेलौडी - मोहनियां

जवाहिर पासवान - सराय - मोहनियां

सुजीत केशरी- आदर्श कालोनी - मोहनियां

मनोज सिंह- बरेज - मोहनियां

सोनू खान - अखिनी - नुआंव

नमो नारायण राय- चंडेश- नुआंव

अनिल राम - रामगढ- भगवानपुर

जितेंद्र सिंह कुशवाहा- रामगढ- भगवानपुर

विजय राम रामगढ - भगवानपुर- भगवानपुर

मंजुर खां- अखिनी - नुआंव

रवि राय - छाता बराढी- नुआंव

सत्येंद्र सिंह- पजराव- नुआंव

पहलाद बिंद - चुआ- भगवानपुर

ब्रजेश कुमार - जोरार - रामगढ़

श्रवत कुमार- सूर्यपूरा - रामगढ़

विशाल पांडेय - भरीगंवा- रामगढ़

गुड्डू बिंद- बैजनाथ - रामगढ़

अरुण कुमार सिंह - सिझुआ- रामगढ़

विक्की कुमार- बंदीपुर- रामगढ़

सरदार नोनिया - बेलांव- बेलांव

पप्पू पासवान - बिजरा - करमचट

रामू बिंद - शाहपुर - भगवानपुर

बाबू लाल चौधरी- भगवानपुर- भगवानपुर

ये भी पढ़ें-

Bihar Land Registry : जमीन की रजिस्ट्री में बड़ा गड़बड़झाला! फंस गए रजिस्ट्रार, हेड क्लर्क सहित सात लोग

Bihar Lok Sabha Election: एक तरफ खाता खोलने का दबाव, दूसरी तरफ जीत बचाए रखने की चुनौती

chat bot
आपका साथी