मैडम, लूट गए हम, बंदरों से बचाइए..

कटिहार। प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला पंचायत स्थित धीरगंज गांव में बंदरों ने लोगों का जीना मुह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Jul 2018 08:29 PM (IST) Updated:Fri, 27 Jul 2018 08:29 PM (IST)
मैडम, लूट गए हम, बंदरों से बचाइए..
मैडम, लूट गए हम, बंदरों से बचाइए..

कटिहार। प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला पंचायत स्थित धीरगंज गांव में बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। काफी तादाद में जुटे बंदरों ने ग्रामीणों की किसानी भी चौपट कर दी है। स्थिति यह है कि घरों में पका-पकाया भोजन तक लेकर बंदर भाग जाते हैं। इसी तरह बच्चों व महिलाओं पर हमले का भय भी बना रहता है।

ग्रामीणों द्वारा इस स्थिति को लेकर कई बार प्रखंड प्रशासन से लेकर वन विभाग को आवेदन देकर इस दिशा में पहल की मांग भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई है। फिलहाल ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पूनम से इस दिशा में पहल की गुहार लगाई है। गांव के किसान मनोज कुमार, जीतेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र मंडल, आशीष कुमार, किशोर कुमार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के आतंक के चलते अब पलायन की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि वे लोग महंगा डीजल, उर्वरक आदि खरीद खेती लगाते हैं और बंदर पूरी फसल चौपट कर देते हैं। स्थिति यह है कि उन लोगों के लिए किसानी करना मुश्किल हो गया है। बांस के नए पौधे को भी व्यापक क्षति बंदर पहुंचा रहे हैं। घर से पका-पकाया भोजन तक बंदर लेकर चला जाता है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस गांव से होकर गुजरने वाली सड़क से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

chat bot
आपका साथी