रेल प्रशासन के रवैये के खिलाफ कर्मियों ने जताया आक्रोश

फोटो15केएटी- 17 संवाद सूत्र कटिहार रेल प्रशासन के रवैए के खिलाफ कर्मियों का विरोध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 10:44 PM (IST)
रेल प्रशासन के रवैये के खिलाफ 
कर्मियों ने जताया आक्रोश
रेल प्रशासन के रवैये के खिलाफ कर्मियों ने जताया आक्रोश

फोटो:15केएटी- 17

संवाद सूत्र, कटिहार: रेल प्रशासन के रवैए के खिलाफ कर्मियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को भी विभिन्न यूनियन की गठित संयुक्त कमेटी जेसीए के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया।

मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन लाइन बॉक्स हटा कर न केवल रेलकर्मी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं बल्कि यात्रियों के जीवन से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। मंडल सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि रेल प्रशासन सीधे तौर पर निजीकरण को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। प्रशासन रेलकर्मी और उनके परिजन को मूलभूत सुविधा देने में असफल है। सरकार अपना निर्णय थोपना चाह रही है। रेल अस्पताल, रेल कालोनी की जर्जर स्थिति और एचआरएमएस को दुरुस्त नहीं किए जाने को लेकर भी रोष जताया गया। इसको लेकर 17 मार्च से प्रशासन के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंडल कार्यालय में शुरु किया जाएगा। जेसीए के आह्वान से सभी रनिग कर्मचारी सोमवार से ही काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। 17 मार्च को कटिहार मंडल के किसी भी रनिग रूम में रेलकर्मी अपना खाना नहीं बनाएंगे और सभी कर्मी भूखे रहकर विरोध प्रकट करते हुए रेल परिचालन को सुचारू रखने का काम करेंगे। इस मौके पर उमाशंकर, दिनेश पासवान, कातिल अहमद, रजनीश कुमार, विजय प्रकाश, राकेश, सुरेन्द्र, मनोज राम, नौलाख सिंह, सरोज सहित काफी संख्या में रेलकर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी