खगडि़या और मानसी में बनेंगे अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज

खगड़िया। खगड़िया और मानसी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है, अब एक ही रेल ओवरब्रिज से पार करने से मुक्ति मिलेगी। जिससे पूर्व के फुट ओवरब्रिज पर दबाव कम होगा। इस दिशा में खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर का प्रयास ने रंग लाया है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा, तो शीघ्र एफओबी की दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा। उक्त बातों की जानकारी सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार ¨सह एवं रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाषचंद्र जोशी ने दी है। सांसद प्रतिनिधि के अनुसार मानसी रेल फुट ओवरब्रिज की अनुमानित लागत एक करोड़ 95 लाख के आसपास है। इसकी चौड़ाई 3.66 मीटर होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 07:23 PM (IST)
खगडि़या और मानसी में बनेंगे अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज
खगडि़या और मानसी में बनेंगे अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज

खगड़िया। खगड़िया और मानसी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है, अब एक ही रेल ओवरब्रिज से पार करने से मुक्ति मिलेगी। जिससे पूर्व के फुट ओवरब्रिज पर दबाव कम होगा। इस दिशा में खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर का प्रयास ने रंग लाया है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा, तो शीघ्र एफओबी की दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा। उक्त बातों की जानकारी सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार ¨सह एवं रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाषचंद्र जोशी ने दी है। सांसद प्रतिनिधि के अनुसार मानसी रेल फुट ओवरब्रिज की अनुमानित लागत एक करोड़ 95 लाख के आसपास है। इसकी चौड़ाई 3.66 मीटर होगी। खगड़िया रेल फुट ओवरब्रिज की अनुमानित लागत दो करोड़ 32 लाख 86 हजार 666 रुपये है।

बीते दिनों रेलवे की सोनपुर में हुई बैठक के दौरान सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने कई रेल ओवरब्रिज की मांग को सामने रखा था। जिसके परिणाम स्वरूप पूर्व मध्य रेल, सोनपुर ने खगड़िया एवं मानसी स्टेशन पर अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज बनाने हेतु निविदा कि प्रक्रिया आरंभ कर दी है। सांसद प्रतिनिधि की माने तो दिसंबर में खगड़िया और मानसी में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। इससे यात्रियों की परेशानी काफी कम होगी।

chat bot
आपका साथी