Lakhisarai News: शराब पार्टी करते JDU नेता गिरफ्तार, छापा के दौरान पूर्व पैक्स अध्यक्ष भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

लखीसराय में मंगलवार की रात राइस मिल में छापामारी के दौरान पुलिस ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। साथ ही जदयू नेता को भी शराब पार्टी करते रंगे हाथ पकड़ा है। जदयू नेता के पास से अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 14 Jun 2023 04:13 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jun 2023 04:13 PM (IST)
Lakhisarai News: शराब पार्टी करते JDU नेता गिरफ्तार, छापा के दौरान पूर्व पैक्स अध्यक्ष भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Lakhisarai News: शराब पार्टी करते JDU नेता गिरफ्तार, छापा के दौरान पूर्व पैक्स अध्यक्ष भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

लखीसराय, संवाद सूत्र। बिहार के लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात को थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में औरे गांव के बहियार स्थित राइस मिल में छापामारी कर जदयू नेता और पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि उक्त राइस मिल में शराब पार्टी चल रही थी। मौके से कई लोग भागने में सफल रहे। स्थानीय रामअनुग्रह शर्मा के पुत्र पूर्व पैक्स अध्यक्ष दीपक शर्मा और परसावां गांव निवासी स्वर्गीय देवकी सिंह के पुत्र वरुण सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

वरुण सिंह जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष है। उनके पास से 350 एमएल अंग्रेजी शराब की बोतल भी बरामद की गई है। सभी लोग राइस मिल में बैठकर शराब की पार्टी कर रहे थे। उक्त पार्टी में जदयू और पैक्स से जुड़े कई और लोग भी थे। जदयू नेता वरुण सिंह की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई।

नशे की हालत में जदयू नेता को पुलिस ने पकड़ा

थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष दीपक शर्मा हत्याकांड मामले का आरोपित था। राइस मिल में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसी स्थान पर शराब पी रहे जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वरुण सिंह को नशे की हालत में शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पंचायत चुनाव में मारपीट के दौरान हुई थी हत्या

पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। जानकारी हो कि गत पंचायत चुनाव में स्थानीय सचिन कुमार एवं रामपुकार सिंह के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान रामपुकार के सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई थी। उसी मामले में पैक्स अध्यक्ष दीपक शर्मा भी आरोपित थे। सचिन हाल ही में उक्त मामले में जेल से बाहर निकला है।

chat bot
आपका साथी