Lalan Singh : नीतीश के भरोसेमंद ललन सिंह को मोदी भी करते हैं पसंद, केंद्रीय कैबिनेट में मिली जगह

Lalan Singh Profile बिहार में मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। रविवार शाम दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में ललन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली। बता दें कि जदयू नेता ललन को नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद माना जाता है। वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

By Rajnish Kumar Edited By: Yogesh Sahu Publish:Sun, 09 Jun 2024 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2024 08:22 PM (IST)
Lalan Singh : नीतीश के भरोसेमंद ललन सिंह को मोदी भी करते हैं पसंद, केंद्रीय कैबिनेट में मिली जगह
Lalan Singh : नीतीश के भरोसेमंद ललन सिंह को मोदी भी करते हैं पसंद, केंद्रीय कैबिनेट में मिली जगह

HighLights

  • मुख्यमंत्री के खास जदयू के कद्दावर नेता हैं मुंगेर सांसद, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  • एक बार बेगूसराय संसदीय क्षेत्र, तीन बार मुंगेर संसदीय क्षेत्र और एक बार राज्यसभा के सदस्य बने
  • जदयू में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं ललन, इनके नेतृत्व में गोवा-अरुणाचल में पार्टी हुई मजबूत

रजनीश, मुंगेर। बिहार और देश की राजनीति में मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मंत्री पद की शपथ ले ली। उन्हें मोदी 3.0 में जगह मिली है।

ललन सिंह जदयू पार्टी का बड़ा चेहरा हैं। जदयू के कद्दावर नेता माने जाने वाले ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेना की भरोसेमंद सिपाही हैं। मुख्यमंत्री इन पर पूरा भरोसा करते हैं।

इन्होंने पार्टी हित के लिए बहुत कुछ किया, यह वजह है कि मुख्यमंत्री ने इन्हें 24 वर्षों से मुख्य धारा में रखा। 2000 में इन्हें नीतीश ने राज्यसभा सदस्य बनाया।

2004 में जदयू की टिकट देकर बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा। यहां से चुनाव जीतने के बाद नीतीश ने इन्हें फिर से 2009 नए परिसीमन के तहत बने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया।

दोनों पर इन्होंने जीत कर पार्टी का झंडा बुलंद किया। 2013 में भाजपा से जदयू अलग होने के बाद 2014 के आम चुनाव में भी ललन सिंह को नीतीश ने मौका दिया, पर इस पर चुनाव नहीं जीत सके।

इसके बाद इन्हें विधान पार्षद बनाकर बिहार सरकार में मंत्री बनाया। 2019 के आम चुनाव में ललन सिंह मुंगेर से चुनाव लड़े और बड़े अंतर से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री के भरोसे पर खड़ा उतरे।

2019 में भाजपा पूर्ण बहुमत में थी, जदयू से दो मंत्री बनाए जाने के घोषणा के बाद इन्हें मंत्रीमंडल जगह नहीं मिल सकी थी। 2024 के चुनाव में भी नीतीश ने ललन सिंह को ही उम्मीदवार बनाया और इन्हें जीत दर्ज की।

कुल मिलाकर यह चार बार लोकसभा के सांसद और एक बार राज्यसभा सदस्य रहे। केवल मुंगेर से तीसरी बार सांसद चुने गए। नीतीश के भरोसेमंद ललन सिंह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पंसद करते हैं।

इसकी झलक 2024 के आम चुनाव में दिखा। प्रधानमंत्री ललन सिंह के पक्ष में वोट मांगने मुंगेर पहुंचे थे। 2024 में प्रधानमंत्री ने इन्हें कैबिनेट मंत्री मंडल में जगह मिली है।

छात्र संघ के महासचिव से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद का सफर काफी दिलचस्प है। राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह (जन्म 24 जनवरी 1955) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और संसद सदस्य हैं, जो 18वीं लोकसभा में जनता दल (यूनाइटेड) से मुंगेर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह 31 जुलाई 2021 से 29 दिसंबर 2023 तक जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष थे। इससे पूर्व वे जदयू बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

ललन सिंह का जन्म पटना में 24 जनवरी 1955 में हुआ। इनकी पढ़ाई भागलपुर विश्वविद्यालय से हुई। इन्होंने टीएनबी कालेज से कला स्नातक (आनर्स) की डिग्री प्राप्त की।

ललन सिंह कालेज छात्र संघ के महासचिव थे। 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाले आंदोलनों में भाग लिया था। इनकी पत्नी का नाम रेणु देवी है और एक बेटी भी है।

2014 में चुनाव हारने के बाद नीतीश कैबिनेट में मंत्री

ललन सिंह का जदयू में कितना महत्व है यह इस बात से पता चलता है कि मई 2014 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद जून 2014 में उन्हें बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

वर्ष 2019 में सांसद बनने तक वे विधान पार्षद ही थे, बिहार में जीतन राम मांझी के कैबिनेट में 2014 में पहली बार पथ निर्माण मंत्री बने। इसके बाद 2015 में महागठबंधन की सरकार में जल संसाधन मंत्री बने।

यह भी पढ़ें

Modi Cabinet : ललन सिंह और जीतन राम मांझी ने ली शपथ, मोदी 3.0 में बिहार के किस नेता को क्या मिला?

Satish Chandra Dubey : कौन हैं सतीश चंद्र दुबे? मोदी 3.0 में होने जा रही इनकी एंट्री, तीन बार रह चुके हैं विधायक

chat bot
आपका साथी