जमालपुर में सीआरआरआइ को लेकर प्री एनआइ कार्य आरंभ

मुंगेर। पूर्व रेलवे के मालदा रेल डिवीजन का पहला सेंट्रलाइज्ड रूट रिले इंटरलॉ¨कग (सीआरअ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 09:13 PM (IST)
जमालपुर में सीआरआरआइ को लेकर प्री एनआइ कार्य आरंभ
जमालपुर में सीआरआरआइ को लेकर प्री एनआइ कार्य आरंभ

मुंगेर। पूर्व रेलवे के मालदा रेल डिवीजन का पहला सेंट्रलाइज्ड रूट रिले इंटरलॉ¨कग (सीआरआरआइ) सिस्टम जमालपुर में निर्माणाधीन है। शुक्रवार से प्री-एनआइ का कार्य भी आरंभ हो गया। जमालपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी केबिन की दिशा में नया प्वाइंट लगाने के लिए चार घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस कार्य को समय से पूरा करने के लिए एक साथ लगभग 400 मजदूरों ने पॉइंट बदलने के कार्य को पूरी सतर्कता के साथ अंजाम दिया। हालांकि ब्लॉक के दौरान इस रूट पर ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। सीआरआरआइ कार्य के पहले प्री नन इंटरलॉ¨कग(एनआइ) कार्य को लेकर चार घंटे का ब्लॉक अपराह्न 12:45 बजे से 16:45 बजे तक लिया जाना था, लेकिन किसी कारणवश यह ब्लॉक अपराहन 13:35 बजे से 17:35 बजे तक दिया गया। इस बीच पश्चिमी केबिन के अप लाइन के प्वॉइंट संख्या 359-बी तथा प्वॉइंट संख्या 369-ए को बदलने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया। केवल पश्चिमी केबिन पर ही लगभग 225 मजदूर को कार्य में लगाया गया था। इसी ब्लॉक के समय मे में पूर्वी केबिन के भी पॉइंट संख्या 27 को बदलने का कार्य को अंजाम दे दिया गया। प्री एनआइ कार्य की देखरेख के लिए मालदा के सहायक ऑपरे¨टग मैनेजर (संरक्षा) एसके सरकार, निर्माण विभाग के उप मुख्य अभियंता(निर्माण) जितेंद्र कुमार, सहायक अभियंता (निर्माण), उज्जवल कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार लगातार निगरानी कर रहे थे। इस दौरान पेपर और क्लैंप के सहारे ट्रेन का परिचालन कराया गया।

chat bot
आपका साथी