इरिमी में वर्तनी प्रतियोगिता का आयोजन

मुंगेर। भारतीय रेल एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) में विगत 5 सितंबर से आयोजित राजभाषा पखवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 09:20 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 09:20 PM (IST)
इरिमी में वर्तनी प्रतियोगिता का आयोजन
इरिमी में वर्तनी प्रतियोगिता का आयोजन

मुंगेर। भारतीय रेल एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) में विगत 5 सितंबर से आयोजित राजभाषा पखवारा के क्रम में शुक्रवार को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए ¨हदी वर्तनी डिक्टेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक गजानन मालल्या ने किया। मौके पर उन्होंने बताया कि संस्थान के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को प्रशासनिक शब्दावली से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान में किया गया। जिसमें कार्यालय एवं यांत्रिक निवास छात्रावास क्वींस रोड छात्रावास, विशेष श्रेणी छात्रावास के कर्मचारी शामिल हुए। प्रत्येक कर्मचारियों को 25 शब्दों का वर्तनी डिटेक्शन दिया गया था। प्रतियोगिता का संयोजन उप मुख्य राजभाषा अधिकारी कुलदीप ¨सह कर रहे थे। संचालन राजभाषा कर्मी हिमालय कुमार हिमांशु ने किया।

chat bot
आपका साथी