तेजी से चल रहा प्रीएनआइ कार्य, आज भी आठ घंटे रहेगा ब्लॉक

आरआरआइ के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्रीएनआइ वर्क भी तेजी से चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 01:32 AM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 04:31 AM (IST)
तेजी से चल रहा प्रीएनआइ कार्य, आज भी आठ घंटे रहेगा ब्लॉक
तेजी से चल रहा प्रीएनआइ कार्य, आज भी आठ घंटे रहेगा ब्लॉक

मुजफ्फरपुर। आरआरआइ के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्रीएनआइ वर्क भी तेजी से चल रहा है। उसके बाद एनआइ कार्य शुरू होगा। मंगलवार को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था। सुबह दस से शाम छह बजे तक कार्य चला। बुधवार को फिर आठ घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। हालांकि रेल अधिकारी ने पांच घंटे का ही ब्लॉक दिया था, लेकिन कार्य शाम छह बजे तक चला। दो नंबर लाइन को क्लियर कर दिया गया है।

होली से पहले 19 मार्च तक कार्य पूरा करने का टारगेट है। सोनपुर डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता और एडीआरएम एक एसके राय और एडीआरएम-दो अनिल कुमार यादव प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की मॉनीटरिग कर रहे हैं। एडीआरएम-दो सुबह ही जंक्शन पर पहुंच गए थे। पटरी बदलने के हो रहे कार्य का मोर्चा खुद संभाले थे। 10 दिनों में जंक्शन के प्लेटफॉर्म की रूपरेखा बदल जाएगी।

दो नंबर प्लेटफॉर्म बन जाएगा एक नंबर

क छ ही दिनों में दो नंबर प्लेटफॉर्म समाप्त कर एक नंबर बन जाएगा। उसके बाद तीन नंबर प्लेटफॉर्म दो और चार नंबर तीन नंबर कहलाएगा। प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य इसी आधार पर किया जा रहा है। दो नंबर पर छोटी गाड़ियां लगती थीं और इसका झंझट खत्म हो जाएगा। प्रीएनआइ में सभी क्रॉसिंग की कैंची हटा दी गई हैं। अब दो नंबर प्लेटफॉर्म सीधा एक नंबर हो जाएगा। एडीआरएम-दो ने बताया कि तीन नंबर के बगल में दो नंबर प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। होली के बाद इसकी रूपरेखा तैयार होगी। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी भी इसको लेकर गंभीर हैं।

स्टेशन का मुख्य गेट सील कर हो रहा कार्य

जंक्शन का मुख्य गेट सील कर प्रीएनआइ वर्क चल रहा है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। दो जेसीबी मशीन लगाकर पुरानी पटरियों को निकाला गया। इस दौरान आरपीएफ और कई रेल अधिकारी मौजूद थे। रेल क्षेत्रीय अधिकारी त्रिलोकीनाथ मिश्रा, स्टेशन प्रबंधक सुधीर कुमार, एसएम कृष्णा, सीएचआइ आदि थे।

chat bot
आपका साथी