नालंदा विश्वविद्यालय को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

बिहारशरीफ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्विट्•ारलैंड की संस्था यूरोपियन सोसायटी फार क्वालिटी रिसर्च ने नालंदा विश्वविद्यालय को क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड-2021 से सम्मानित किया है। यह जानकारी नालंदा विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Dec 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 12 Dec 2021 11:22 PM (IST)
नालंदा विश्वविद्यालय को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
नालंदा विश्वविद्यालय को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

बिहारशरीफ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्विट्•ारलैंड की संस्था यूरोपियन सोसायटी फार क्वालिटी रिसर्च ने नालंदा विश्वविद्यालय को क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड-2021 से सम्मानित किया है। यह जानकारी नालंदा विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

बताया गया है कि विदेश मंत्रालय से संबद्ध भारत के इस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की ओर से दुबई स्थित भारतीय दूतावास के कौंसल, रामकुमार थंगराज ने बीते शनिवार की शाम (11 दिसंबर) को दुबई में आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। नालंदा विश्वविद्यालय को यह सम्मान इसके बहुआयामी व अनुसंधान उन्मुख शिक्षण पद्धति के लिए दिया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में यूरोप, एशिया, अमेरिका, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया समेत अनेक देशों के प्रतिष्ठानों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के पुरस्कृत होने पर कुलपति प्रो. सुनैना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ हम लोगों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संरचना के अंतर्गत एक सुव्यवस्थित मॉडल विकसित किया है। जिसके पाठ्यक्रम में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का एकीकृत मिश्रण है। इस सम्मान ने नालंदा विश्वविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता एवं शिक्षा व्यवस्था के महत्व को एक बार फिर स्थापित किया है। इस पुरस्कार से नालंदा विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप और ज्ञान-मार्ग के माध्यम से दुनिया के साथ विश्वविद्यालय के अकादमिक संबंध की संभावनाओं को विकसित करने में सहायता मिलेगी। यूरोपियन सोसायटी फॉर क्वालिटी रिसर्च पिछले कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के संस्थानों को उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता और नवाचारों के आधार पर सम्मानित करने का कार्य कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई श्रेणियों और मानकों के आधार पर अवार्ड के विजेताओं का चयन किया जाता है।

chat bot
आपका साथी