नवादा से दिल्ली-मुंबई के लिए ट्रेन का हो परिचालन: मोर्चा

पांच सूत्री मांगों को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को नवादा रेलवे स्टेशन परिसर ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 12 Oct 2018 05:19 PM (IST)
नवादा से दिल्ली-मुंबई के लिए ट्रेन का हो परिचालन: मोर्चा
नवादा से दिल्ली-मुंबई के लिए ट्रेन का हो परिचालन: मोर्चा

नवादा। पांच सूत्री मांगों को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में धरना दिया। अध्यक्षता प्रो. नरेश चंद्र शर्मा ने की। वक्ताओं ने नवादा स्टेशन से नई दिल्ली तथा मुंबई तक नई रेलगाड़ी का परिचालन शुरु कराने की मांग की। इसके अलावा नवादा स्टेशन से पावापुरी एवं झाझा-जमुई स्टेशन तक नई रेल लाइन का निर्माण कराने, केजी रेलखंड के सभी स्टेशनों व हॉल्ट का आधुनिकीकरण, यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था, नवादा-पकरीबरावां पथ पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने, मालगाड़ी क्रॉ¨सग के नाम पर दैनिक रेल यात्री गाड़ी के परिचालन में हो रहे व्यवधान को दूर करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर 22 अक्टूबर को नवादा आ रहे रेल राज्यंमत्री मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज ¨सह का घेराव किया जाएगा।

मोर्चा के सचिव ने कहा कि जन संघर्षों के जरिए ही जन समस्याओं का स्थाई निदान हो सकता है, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। पूर्व की भांति पुन: आंदोलन के लिए नवादा की जनता तैयार है। अध्यक्ष ने कहा कि केजी रेलखंड सरकारी उपेक्षा और लापरवाही का शिकार रहा है। जिसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ता है। मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार अकेला ने कहा कि मांगों को लेकर जनतांत्रिक तरीके से रेल राज्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। मौके पर उमेश प्रसाद, अर्जुन ¨सह, वाल्मीकि यादव, राजेंद्र यादव, तरुण राजवंशी, राजबल्लभ पासवान, बच्चू यादव, पप्पू महतो, विजय कुशवाहा, संजय कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, अमरेश यादव, राजकुमार मेहता, संजय प्रसाद, ओंकार निराला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी