मुख्यमंत्री करेंगे 'श्री' विधि से धान की खेती अभियान की शुरुआत

By Edited By: Publish:Tue, 10 Apr 2012 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 10 Apr 2012 02:01 AM (IST)
मुख्यमंत्री करेंगे 'श्री' विधि से धान की खेती अभियान की शुरुआत

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित कार्यक्रम में धान की खेती के लिए 'श्री' अभियान की शुरुआत करेंगे।

कृषि उत्पादन आयुक्त सह विकास आयुक्त एके सिन्हा के अनुसार अभियान में संकर धान से अधिकतम उपज प्राप्त करने वाले किसान, प्रखंड के अन्य प्रगतिशील किसान, श्री धान के लिए चिन्हित जिला के साधन सेवी किसान, महिला विकास निगम, जीविका के जिला प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, आत्मा के परियोजना निदेशक, जिला उद्यान पदाधिकारी व जिला कृषि पदाधिकारी शामिल होंगे।

धान की श्री विधि के प्रयोग से धान उत्पादन में हुई वृद्धि से उत्साहित होकर इस वर्ष इसके विस्तार की योजना है। योजना को सभी किसानों तक पहुंचाना है। श्री विधि को खासकर कम जोत के किसानों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी