Chirag Paswan: चिराग पासवान पर लट्टू हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, खुलेआम कह दी दिल की बात; VIDEO VIRAL

भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने खुलेआम अपने दिल की बात चिराग से कह दी है। बकायदा वीडियो में चिराग पासवान को टैग भी किया है। बता दें कि चिराग पासवान इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। चिराग की फिटनेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं होती हैं।

By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Publish:Wed, 19 Jun 2024 09:17 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jun 2024 09:17 PM (IST)
Chirag Paswan: चिराग पासवान पर लट्टू हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, खुलेआम कह दी दिल की बात; VIDEO VIRAL
चिराग पासवान पर लट्टू हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, खुलेआम में कह दी दिल की बात

डिजिटल डेस्क, पटना। Nisha Dubey Chirag Paswan हाजीपुर के नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिस दिन से उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है, तभी से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर तो चिराग को 'नेशनल क्रश' तक बताया जाने लगा है।

वहीं, अब एक भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे (Bhojpuri Actress Nisha Dubey) ने चिराग पासवान की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इसमें चिराग पासवान दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपत लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो क्लिप में निशा दुबे भी नजर आ रही हैं।

निशा दुबे ने (Nisha Dubey Chirag Paswan Video) चिराग का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है"। निशा दुबे ने वीडियो में चिराग पासवान को भी टैग किया। इस वीडियो को 4 दिन पहले शेयर किया गया था, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 29 हजार से ज्यादा लाइक्स भी हैं। वहीं, तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nisha Dubey (@nishadubey499)

इतना पॉपुलर क्यों हो रहे चिराग पासवान?

दरअसल, राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान एक्टर बनने के लिए बॉलीवुड गए थे। चिराग पासवान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ भी एक फिल्म की थी। हालांकि, वह नहीं चली।

चिराग का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चला और वापस बिहार आ गए। बिहार आकर उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के साथ राजनीति शुरू की। अब वह हाजीपुर से सांसद हैं और मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।

सोशल मीडिया पर चिराग का क्रेज

आपको बता दें कि चिराग पासवान इंस्टाग्राम (Chirag Paswan Instagram) पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। चिराग की फिटनेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं होती हैं। चिराग के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

उन्होंने 2 हजार से ज्यादा पोस्ट भी किए हैं। चिराग एक्स और फेसबुक पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर चिराग पासवान के बीयर्ड लुक को लेकर भी काफी चिट-चैट होती है।

ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: 'मैं किसी भी कीमत पर...', बीमा भारती की राह में रोड़ा बने पप्पू, कांग्रेस को दे दी नसीहत

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: रुपौली से विधानसभा उप चुनाव लड़ेंगे लालू प्रसाद यादव, बीमा भारती और कलाधर से होगी टक्कर

chat bot
आपका साथी