Bihar Election 2024: बिहार में छठे चरण में 3 उम्मीदवारों के पास सबसे अधिक संपत्ति, यहां पढ़ लें पूरी लिस्ट

बिहार में छठे चरण में के 8 संसदीय क्षेत्र में ताल ठोक रहे कुल 86 में 85 प्रत्याशियों के शपथ पत्र का बिहार एडीआर ने गुरुवार को विश्लेषण कर रिपोर्ट जारी की है। इसमें वाल्मीकिनगर से निर्दलीय प्रत्याशी शंभू प्रसाद का शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण विश्लेषण नहीं किया गया है। इनमें 3 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके पास संपत्ति सबसे अधिक हैं।

By Raman Shukla Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Thu, 16 May 2024 04:06 PM (IST) Updated:Thu, 16 May 2024 04:06 PM (IST)
Bihar Election 2024: बिहार में छठे चरण में 3 उम्मीदवारों के पास सबसे अधिक संपत्ति, यहां पढ़ लें पूरी लिस्ट
बिहार में 6ठे चरण में तीन सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवार (जागरण)

HighLights

  • बिहार में छठे चरण में 35 करोड़पति उम्मीदवार
  • बिहार में छठे चरण में 22 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

राज्य ब्यूरो, पटना। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में छठे चरण वाले आठ संसदीय क्षेत्र में ताल ठोक रहे कुल 86 में 85 प्रत्याशियों के शपथ पत्र का बिहार इलेक्शन वाच एवं एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने गुरुवार को विश्लेषण कर रिपोर्ट जारी की है।

इसमें वाल्मीकिनगर से निर्दलीय प्रत्याशी शंभू प्रसाद का शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण विश्लेषण नहीं किया गया है।

छठे चरण में इन 8 सीटों पर मतदान

Bihar 6th Phase Voting: छठे चरण के चुनाव वाले आठ सीटों में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, महाराजगंज, सिवान, एवं गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र सम्मिलित है। रिपोर्ट में मुख्य रूप से प्रत्याशियों द्वारा घोषित वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग एवं अन्य विवरणों का विश्लेषण किया है।

35 उम्मीदवार करोड़पति

इनमें कुल 86 प्रत्याशियों में आठ महिला प्रत्याशी भी ताल ठोक रहीं हैं। 22 पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। इसमें 35 उम्मीदवार करोड़पति हैं। जबकि औसतन प्रत्याशियों की संपत्ति 3.97 करोड़ रुपये है। चार प्रत्याशियों ने अपने ऊपर हत्या का आरोप होने की जानकारी शपथ पत्र में दी है।

छठे चरण में सर्वाधिक संपत्ति वाले तीन प्रत्याशी  

इसमें राजद के वाल्मीकिनगर से प्रत्याशी दीपक यादव के अलावा वैशाली से लोजपा (आर) की वीणा देवी हैं। जबकि तीसरे सर्वाधिक धनवान प्रत्याशी महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से एआइएमआइएम (आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के अखिलेश्वर प्रसाद सिंह हैं। राजद के दीपक यादव के पास कुल 74 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है।

दूसरे नंबर पर वैशाली की सांसद वीणा देवी के पास 46 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। जबकि तीसरे नंबर पर एआइएमआइएमा के प्रत्याशी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के पास 36 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। पर, अहम यह है कि वीणा देवी पर 16 करोड़ रुपये और दीपक यादव पर छह करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां भी है।

ये भी पढ़ें

Manish Kashyap: मनीष कश्यप को गालियां दे रही थी भोजपुरी गायक, फिर हथियार भी दिखाया; अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात

chat bot
आपका साथी