Nitish Kumar: दिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी के घर पहुंचे नीतीश कुमार, परिजनों से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर पटना में दिवंगत भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचे। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया था। नीतीश कुमार पिछले दो दिनों से बीमार थे। 14 मई को खबर आई थी कि नीतीश कुमार को फीवर हो गया था।

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya Publish:Thu, 16 May 2024 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 16 May 2024 04:57 PM (IST)
Nitish Kumar: दिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी के घर पहुंचे नीतीश कुमार, परिजनों से की मुलाकात
दिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी के घर पहुंचे नीतीश कुमार, परिजनों से की मुलाकात

एजेंसी, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर पटना में दिवंगत भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचे। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया था।

नीतीश कुमार पिछले दो दिनों से बीमार थे। 14 मई को खबर आई थी कि नीतीश कुमार को फीवर हो गया था। पीएम मोदी के नामांकन में भी नीतीश कुमार नहीं पहुंचे थे।

#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar arrives at late BJP leader Sushil Kumar Modi's residence in Patna.

Senior BJP leader and former Bihar deputy chief minister Sushil Kumar Modi passed away on Monday night. pic.twitter.com/MlXVbaYcK0

— ANI (@ANI) May 16, 2024

सुशील मोदी की श्रद्धांजलि सभा कल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिवंगत सुशील मोदी की याद में शुक्रवार (17 मई) को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रवींद्र भवन में किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक संजय गुप्ता ने बताया कि भाजपा के समर्पित और कर्मठ वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पण करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति एवं प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अलावा विभिन्न दलों के हजारों नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

उन्होंने कहा कि इस सभा में कई गणमान्य लोग भाग लेंगे। इस सभा में सभी राजनीतिक दलों के नेता, सभी समाज और धर्म के लोग, सभी धर्मों के धर्मगुरु, सामाजिक संस्थाओं, संगठनों और कई संस्थानों के लोग इस श्रद्धांजलि सभा में आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी