Bihar News: बिहार के नगर निकायों में चली तबादला एक्सप्रेस, 192 कार्यपालक पदाधिकारियों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट

Bihar Municipal Officer Transfer बिहार के नगर निकायों में तबादला एक्सप्रेस चली है। नगर निकायों के 192 कार्यपालक पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक नगर निगम में एक दर्जन नए उप नगर आयुक्त के अलावा नगर परिषद और नगर पंचायतों में भी बड़ी संख्या में कार्यपालक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi Publish:Tue, 02 Jul 2024 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2024 08:47 AM (IST)
Bihar News: बिहार के नगर निकायों में चली तबादला एक्सप्रेस, 192 कार्यपालक पदाधिकारियों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट
नगर निकायों में बड़ा फेरबदल, 192 कार्यपालक पदाधिकारियों का तबादला।

HighLights

  • एक दर्जन नगर निगम में नए उप नगर आयुक्त की हुई प्रतिनियुक्ति
  • नगर परिषद व नगर पंचायतों में भी कार्यपालकों की हुई प्रतिनियुक्ति
  • पटना नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त बने रवि कुमार आर्या

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Municipal Bodies Executive Officer Transfer : बिहार के नगर निकायों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक दर्जन नगर निगम में नए उप नगर आयुक्त के साथ नगर परिषद व नगर पंचायतों में बड़ी संख्या में कार्यपालक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार नगर सेवा के 192 पदाधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 102 नवनियुक्त नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को भी पहली पोस्टिंग मिली है। यह सभी 67वीं बैच के पदाधिकारी हैं।

पटना नगर निगम का नया संयुक्त नगर आयुक्त

इसके अलावा, शशिभूषण प्रसाद को नगरपालिका स्वच्छता एवं विकास निदेशालय का संयुक्त निदेशक बनाया गया है। रवि कुमार आर्या को पटना नगर निगम का संयुक्त नगर आयुक्त, जबकि सिद्धार्थ हर्षवर्द्धन को मधुबनी का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

किसे कहां का उप नगर आयुक्त बनाया गया?

वहीं विनोद कुमार को आरा, राकेश कुमार को बिहारशरीफ, वीरेन्द्र मोहन को मुजफ्फरपुर, जय कुमार को दरभंगा, कृष्णभूषण प्रसाद को मुंगेर, अनिरुद्ध कुमार को पूर्णिया, के उप नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि, ललित कुमार झा को समस्तीपुर, अनुभूति श्रीवास्तव को सहरसा, रविशंकर प्रसाद को बेतिया, गुरु शरण को मोतिहारी और श्यामनंदन प्रसाद एवं ज्योत प्रकाश को गया के उप नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यपालक अधिकारियों की लिस्ट

भवेश कुमार को फुलवारीशरीफ, जबकि प्रमोद रजक को मोकामा नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Registration Department Transfer: निबंधन विभाग में बड़ा फेरबदल, पटना समेत 6 प्रमंडलों में नए AIG प्रतिनियुक्त

बिहार में बिजली विभाग का डबल कारनामा! सैलून दुकान को 27 लाख तो मजदूर को 31 लाख का भेजा बिल, सदमे में परिवार

Bihar News: मुजफ्फरपुर की महिला दारोगा ने फोन पर मांगी 20 हजार की घूस, ऑडियो वायरल; सस्पेंड कर जांच में जुटी पुलिस

chat bot
आपका साथी