Bihar Politics: पूरी तरह बदलने जा रहा बिहार, अधिकारियों के लिए सेट हुआ टारगेट; एक्शन में मंत्री नितिन नवीन

Bihar News बिहार में पूरी तरह बदलाव लाने के लिए बिहार सरकार ने कमर कस ली है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके तहत शहरी निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को मंत्री जी ने टास्क दे दिया है। बीपीएससी के जरिए नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारियों को मंत्री ने जनता को समझने के लिए कई मंत्र दिए।

By Rajat Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Wed, 26 Jun 2024 09:58 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2024 09:58 AM (IST)
Bihar Politics: पूरी तरह बदलने जा रहा बिहार, अधिकारियों के लिए सेट हुआ टारगेट; एक्शन में मंत्री नितिन नवीन
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन (जागरण)

HighLights

  • बिहार के मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने अधिकारियों को टास्क थमा दिया है।
  • नितिन नवीन ने सभी कार्यपालक अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: बिहार में बदलाव के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन पूरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के लिए टारगेट सेट कर दिया है। मंत्री नितिन नवीन ने शहरी निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को कम से कम दो घंटे फील्ड निरीक्षण करने का टास्क दिया है।

नितिन नवीन ने  बीपीएससी के जरिए नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारियों से कहा कि फील्ड में जाएंगे तो लोगों की समस्याएं समझ आएंगी, उसका निदान भी समझ में आएगा। इससे लोगों की परेशानी कम करने में मदद मिलेगी। हमें जनता की समस्या का समाधान कर बिहार में बदलाव लाना होगा।

बदलाव लाने के लिए काम कीजिए: नितिन नवीन

मंगलवार को अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिहार में बदलाव लाने के लिए काम कीजिए। सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को विभागीय कार्यों की जानकारी भी दी गई।

विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने उनको विभाग के स्वरूप, विभाग द्वारा संचालित राज्य व केंद्रीय योजना, निविदा, होल्डिंग टैक्स व अन्य कर, एसी-डीसी बिल, आडिट, विज्ञापन नीति, वित्त आयोग सहित विभाग के विभिन्न कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

विभाग के प्रधान सचिव ने सभी अधिकारियों को काम समझाया

Bihar News: विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्वों के संबंध में अवगत कराया। भारतीय हाकी खिलाड़ी एवं कोच मीर रंजन नेगी के द्वारा भी कार्यपालक पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें

Prashant Kishor: नीतीश कुमार ने कोई बड़ा मंत्रालय क्यों नहीं मांगा? प्रशांत किशोर ने बताई चौंकाने वाली बात

Tejashwi Yadav: 'पीएम कहेंगे चुपचाप पुल गिरते देखो नहीं तो....', तेजस्वी के बयान से सियासी भूचाल, अब क्या करेगी BJP?

chat bot
आपका साथी