बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चेत गई BJP, खतरे को भांप उठा लिया बड़ा कदम; अब क्या होगा आगे?

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों में प्रभुत्व दिखाने की होड़ लगी है। इसकी शुरुआत नित्यानंद राय ने की। इसके बाद राजभूषण चौधरी में होड़ में शामिल हो गए। भाजपा के अंदर गुटबाजी और प्रदेश संगठन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जोड़ पकड़ने लगी। हालांकि इन सबसे पहले पार्टी के रणनीतिकारों ने तत्काल रास्ता निकला।

By Raman Shukla Edited By: Shashank Shekhar Publish:Sat, 29 Jun 2024 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2024 07:35 PM (IST)
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चेत गई BJP, खतरे को भांप उठा लिया बड़ा कदम; अब क्या होगा आगे?
केंद्रीय मंत्रियों में मची सामाजिक ताकत दिखाने की होड़ पर BJP ने लगाया अंकुश। फोटो- जागरण

HighLights

  • राजभूषण चौधरी के अभिनंदन की तैयारियों से पार्टी अलर्ट
  • प्रदेश संगठन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं पकड़ी जोर
  • पहली बार जुटेंगे मोदी सरकार के आठ केंद्रीय मंत्री

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों में सामाजिक ताकत व संगठन पर प्रभुत्व दिखाने की होड़ दिखने लगी है। इसकी शुरुआत पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की। इसके बाद अब अति पिछडे़ वर्ग से पहली बार सांसद एवं केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री बने राजभूषण चौधरी इस होड़ में सम्मिलित हो गए थे, लेकिन पार्टी समय रहते चेत गई है।

दरअसल, प्रदेश संगठन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में अभिनंदन समारोह की आड़ में गुटबंदी बढ़ने लगी थी। इसकी झांकी 20 जून को पटना एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नित्यानंद राय अभिनंदन समारोह में देखने को मिली थी।

भाजपा के अंदर ही गुटबाजी तेज 

यही नहीं, इसके बाद भाजपा के अंदर ही गुटबाजी और प्रदेश संगठन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी जोड़ पकड़ने लगी। इससे सबक लेते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी के रणनीतिकारों ने दूरगामी संदेश देने वाला रास्ता निकला। साथ ही भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ की ओर से पांच जुलाई को मुजफ्फरपुर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी के अभिनंदन समारोह की जगह मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए राजग के सभी आठ मंत्रियों के अभिनदंन की घोषणा कर दी।

पार्टी की ओर से इस अभिनंदन समारोह का दायित्व भाजपा युवा मोर्चा को दिया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल भाजपा के अटल सभागार की जगह श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में कर दिया गया है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व की ओर से कार्यक्रम के मानीटरिंग का दायित्व तीन-तीन महामंत्रियों को दिया गया है।

हरि सहनी की अगुवाई में थी बैठक

राजभूषण के केंद्रीय मंत्री बनने पर राज्य सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी की अध्यक्षता में पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई थी। मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ की ओर से बुलाई गई बैठक में पटना हवाई अड्डा पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत से लेकर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम तय किया गया था।

इस बैठक में सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के अलावे मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कैप्टन कमलेश सहनी भी उपस्थित थे।

पहली बार जुटेंगे मोदी सरकार के आठ केंद्रीय मंत्री

अब भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में पांच जुलाई को श्री कृष्ण मेमोरियल हाल में मोदी सरकार सम्मिलिति सभी केंद्रीय मंत्री पहली बार एक साथ जुटेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, ललन सिंह, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, सतीश चंद्र दुबे एवं राजभूषण चौधरी के नाम सम्मिलित है।

ये भी पढ़ें- 

Tejashwi Yadav: 'एनडीए सरकार ने मंगलराज की...', तेजस्वी के बयान से भड़क सकती है BJP-JDU, सियासी पारा हाई

Bihar Politics: मोदी-शाह के लिए सिरदर्द बनेंगे BJP के दो दिग्गज नेता? अचानक पढ़ाने लगे राजनीति की A-B-C-D

chat bot
आपका साथी